20वां राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट 9 फरवरी को, तैयारियां पूरी

by

गढ़शंकर। उलंपीयन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 20वां राज्य स्तरीय टूर्नामैंट खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9 फरवरी 2023 को करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के वाईस प्रधान रिटा. प्रिंसीपल राजविंदर सिंह बैंस की अगुवाई में मीटिंग की गई। जिसमें कमेटी के कार्यकारी प्रधान डा. हरविंदर सिंह बाठ व जनरल सैक्रेटरी बलवीर सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते वर्ष 2021 व 2022 में टूर्नामैंट नहीं करवाया जा सका। तथा अब 20वां राज्य स्तरीय टूर्नामैंट वर्ष 2023 में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक करवाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान फुटबाल टीम के कोच हरदीप सिंह को सैक्रेटरी खेलों व मैंबर तरलोचन सिंह गोलियां को संयुक्त सैक्रेटरी खेलों की जिम्मेवारी दी गई है। टूर्नामैंट में क्लब, कालेज के गांव स्तरीय मुकाबलें होंगे तथा गांव स्तरीय टीमों का चुनाव क्वालीफाई राउंड जरिए किया जाएगा तथा ग्रामिण कैटागिरी में सिर्फ एक गांव के खिलाड़ी ही टीम में हिस्सा ले सकेंगे। मीटिंग में प्रवासी भारतीय सरबजीत सिंह ने टूर्नामैंट कमेटी द्वारा खेल कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की तथा टूर्नामैंट कमेटी को खेलों के फैलाव के लिए हर टूर्नामैंट पर एक लाख रुपए की राशी देने का एलान किया। कमेटी द्वारा सरबजीत सिंह का विशेष सम्मान किया गया। मौके पर प्रिंसीपल बलजीत सिंह, योगराज, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, रौशन सिंह, कश्मीर सिंह, शलिंदर सिंह, अशोक प्राशर, हरदीप सिंह, तरलोचन सिंह, नरिंदर सिंह, हरदीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 26...
article-image
पंजाब

सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी : ब्रिटिश कोलंबिया में 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के लिए सुनाई गई थी सजा

टोरंटो :  कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृह, विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा, नायडू और नीतीश को मिल सकती हैं 3-3 मंत्रीपद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 12 से 15 स्थान एनडीए सहयोगियों को मिल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेता इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को पंजाब में झटका : चार बार की सांसद परनीत कौर हुईं भाजपा में शामिल – मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र, अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी

चंडीगढ़ : काग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं हैं। कौर की बेटी जय इंदर कौर ने कल...
Translate »
error: Content is protected !!