20वा राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट 9 फरवरी से होगा आरंभ

by

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर में सम्पन्न हुई। इस कि जानकारी देते हुए कमेटी के सरपरस्त ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, कार्यकारी प्रधान डॉ हरविंदर सिंह बाठ ने बताया कि यह टूर्नामेंट 9 फरवरी से आरंभ होगा व फाइनल मुकाबले 13 फरवरी को खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ सिरोमनि प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी करेंगे और इस टूर्नामेंट में क्लब वर्ग, कालेज वर्ग व ग्रामीण वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को डॉ सुखविंदर सिंह सुखी बंगा व नवाशहर से विधायक डॉ नश्तर पाल सिंह, 11 को डॉ राजकुमार विधायक चब्बेवाल व अमरप्रीत सिंह लाली, 12 को भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व निमिषा मेहता और 13 फरवरी को पुरस्कार वितरण जयकिशन सिंह रोडी विधायक गढ़शंकर करेंगे। इस मीटिंग में योगराज गंभीर, रणजीत सिंह खख, रोष्णजीत सिंह पनाम, सतनाम सिंह संघा न्यूजीलैंड, कश्मीर सिंह, हरजीत सिंह भातपुर, बूटा सिंह अलीपुर, तरलोक सिंह नागपाल, तरलोचन सिंह गोलियां व जसवीर सिंह मलैत उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

टंडन को 30 मई, सुबह 11 बजे प्रेस क्लब में बहस की चुनौती दोहराई : तिवारी ने भाजपा के खराब प्रदर्शन के खिलाफ ‘56 सूत्रीय’ आरोप-पत्र पेश किया

चंडीगढ़, 28 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने केंद्र शासित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 10 साल के खराब प्रदर्शन के खिलाफ ‘56 सूत्रीय आरोप-पत्र’ पेश किया है। यहां...
article-image
पंजाब

डिंपल देवी ने अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक विकल्प उप-विषय में जिले में दूसरा स्थान और मन्नत ने सतत कृषि उप-विषय में तीसरा स्थान प्राप्त किया 

गढ़शंकर, 28 नवंबर : स्कूल ऑफ एमिनेंस बाघपुर सतौर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (9-10 वीं) में, हाई स्कूल पंडोरी बीत के चार छात्रों ने श्री अनुपम कुमार शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!