20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत दिवस दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। फिलहाल, पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। वीरवार को फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान अजय कुमार आयु 20 वर्ष पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव छौ डाकघर सरोल के रूप में हुई है। परिजनों ने बेटे क़ी हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था और वह रात को घर नहीं लौटा। रात को गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसके घर पर जाकर सूचना दी कि उनका बेटा सड़क के साथ ढांक में बेसुध अवस्था में पड़ा है।
घटनास्थल से परिजनाें ने बेसुध युवक को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का भी मुआयना किया। बुधवार को पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का शक जताया है, उन सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दुलाहर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित : डॉ कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चम्बा :  नीती आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा ग्राम पंचायत दुलाहर  में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस किसान जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फ़रवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में जिला स्तरीय किसान समूह मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 25 दिसंबर । कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-II कृषि विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान समूह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8 हत्यारों की पहचान: पुलिस दुआरा ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!