सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दुलाहर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित : डॉ कुलदीप धीमान

by
एएम नाथ। चम्बा :  नीती आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा ग्राम पंचायत दुलाहर  में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस किसान जागरूकता शिविर में किसानों को मिटटी परिक्षण के लाभों के बारे में जानकारी गई I इस अवसर पर 50 किसानों को मिटटी स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये I
आयोजन के संबंध में अहम जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक, जिला चंबा, डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि  इस किसान जागरूकता शिविर का आयोजन संपूर्णता अभियान  के अंतर्गत  आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि  भविष्य में जिला चंबा के अन्य विकास खण्डों में ऐसे किसान जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसमें किसानों को मिट्टी की जांच के महत्व तथा प्रक्रिया वारे जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ  किसानों को मिटटी स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा की  वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा किसानों के खेतों के 4950 मिटटी के नमूनों की जांच की जाएगी जिसमें से सितम्बर महीने में अब तक 2650 मिटटी के नमूनों की जाँच कर ली गई है I
उन्होने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों की मिट्टी की निशुल्क जांच की जाती है  तथा जांच के बाद किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाए जाते है। मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है कि अगली फसल की अच्छी पैदावार लेने के लिए खेत में किस किस्म की कितनी खाद डालें । उन्होंने जिला के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में 23 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 14 दिसंबर – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत खटनोल के गांव पंजयाली में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव के समापन अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा किया आयोजित

नई दिल्ली । अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय जाट महासभा के...
Translate »
error: Content is protected !!