20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला : होशियारपुर पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार

by

होशियारपुर , 13 जनवरी :  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पांच जनवरी की रात को एक धार्मिक यात्रा के दौरान हमलावरों के एक समूह ने साहिल और उसके पिता पर हथियारों से हमला कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से साहिल को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया और उसने अगले दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि साहिल और उसके पिता को घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तलवंडी सल्लन गांव के रहने वाले जश्न एवं अभिषेक और मानपुर गांव के रहने वाले परमवीर सिंह, शिवचरणजीत सिंह और आशीष कौशल के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो साथी अभी भी फरार हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की साहिल से दुश्मनी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

253 शिक्षकों के टर्मिनेशन नोटिस रद्द कर इंसाफ देने की मांग : डीटीएफ ने संघर्ष में साथ देने का किया ऐलान

4161 मास्टर कैडर भर्ती मामला: प्रभावित शिक्षकों के हक में उतरा डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट गढ़शंकर, 25 अक्टूबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने 4161 मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती में से 253 शिक्षकों को...
article-image
पंजाब , समाचार

2023 में अब तक 1161kg हेरोइन बरामद, 10786 एफआईआर दर्ज, 2424 बड़ी मछलियां गिरफ्तार, 127 करोड़ रुपये की 294 संपत्ति जब्त : आईजी सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़ : सीमावर्ती राज्य से नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ जारी युद्ध को तेज करते हुए, पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं...
article-image
पंजाब

थम नहीं रहा थानों में धमाके का सिलसिला : अब गुरदासपुर के भिखारीवाल चौकी पर हमला

गुरदासपुर :  पंजाब में नहीं थम रहा थानों में धमाके का सिलसिला, अब गुरदासपुर के भिखारीवाल चौकी पर हमला कलानौर (गुरदासपुर)। जिला गुरदासपुर में जहां गत दिनों थाना घनिए के बांगर में धमाके के...
Translate »
error: Content is protected !!