20 वर्षों से बिस्तर पर लाचारी में जी रही थीं 55 वर्षीय कमला देवी – दिव्यांग कमला देवी के लिए सहारा बनी मंडी रेडक्रॉस सोसायटी

by
मंडी, 13 फरवरी। बीते 20 वर्षों से बिस्तर पर लाचारी का जीवन जी रही मंडी जिले के शिलग गांव की कमला देवी के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडी एक मजबूत सहारा बनी है। रेडक्रॉस सोसाइटी कमला देवी के इलाज का खर्च वहन के साथ ही उन्हें सरकार की गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं के लाभ की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इसे लेकर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव को निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश का अनुपालन करते हुए सचिव ने कमला देवी के घर पहुंच कर तुरंत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस पर विशेष फोकस है कि हिमाचल सरकार सभी वर्गों की अपनी सरकार है। कोई भी नागरिक अपने आप को असहाय न समझे। जरूरतमंद की मदद उसके घर द्वार पर की जाए। मंडी जिला प्रशासन जनकल्याण की इसी सोच से प्रेरणा लेकर काम में लगा है।
बता दें, पधर तहसील की पाली पंचायत की 55 वर्षीय कमला देवी को दूसरे बेटे के जन्म के बाद बीमारी ने ऐसा घेरा कि उनका जीवन एक बिस्तर तक सिमट के रह गया। फिर पति के निधन ने उनका रहा सहा हौंसला भी तोड़ दिया। अब वे 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं और पिछले 20 वर्षां से ज्यादा समय से बिस्तर पर ही हैं। कमला के दो बेटे हैं जो पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। गरीबी और लाचारी में जी रहा उनका परिवार दो वक्त की रोटी लायक खर्च तो जुटा लेता है पर उनके लिए कमला देवी के ईलाज पर आने वाला खर्च उठा पाना संभव नहीं है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सर्व वालंटियर के माध्यम से जब ये मामला उपायुक्त अपूर्व देवगन के ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत रेडक्रॉस सचिव को कमला देवी के घर जाकर समुचित सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा।
उपायुक्त ने जिले के पंचायती राज संस्थाओं के सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे इस प्रकार के मामलों में जरूरतमंद लोगों की पहचान करने तथा उन्हें प्रशासन के ध्यान में लाने में सक्रिय सहयोग दें। ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
वहीं, रेडक्रॉस सचिव ओपी भाटिया ने बताया कि कमला को सरकार की विधवा पेंशन मिल रही है। अब उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही सहारा योजना में भी पंजीकरण कर लिया गया है। इसके अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी उन्हें घर से विशेष एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाएगी। उसके उपरांत उनके उपयुक्त इलाज का जिम्मा भी सोसाइटी देखेगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे असहाय व निर्धन लोगों की सहायता करने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने संवेदना कार्यक्रम चलाया है। जिसके अन्तर्गत 123 लाचार लोगों के उनके घर जाकर व्हील चेयर और एल्फा बेड प्रदान किए गए हैं।
वहीं कमला देवी के परिवार ने उनकी स्वास्थ्य देखभाल और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा मंडी जिला प्रशासन का आभार जताया है। उनका कहना है कि सीएम की जन कल्याण की सोच उनके जैसे विपदा के मारे अनेक परिवारों के लिए आर्थिक और सामाजिक तौर पर बड़ा संबल है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी से टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान शुरू : स्वास्थ्य निदेशक ने किया अभियान का शुभारम्भ

अभियान के अंतर्गत चिन्हित श्रेणियों का होगा टीकाकरण मंडी, 14 मार्च। टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम का शुभारम्भ आज मंडी से निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ0 गोपाल बेरी ने किया। शुभारम्भ अवसर पर क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन : कविता, भाषण, गीत तथा नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का महत्व बताया

बीबीएन,16 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के महिला प्रकोष्ठ ने महिला सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के खुले मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मंच सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक में कथित एनपीए अनियमितताओं की जांच की मांग, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने नाबार्ड को भेजी शिकायत

अर्की-दाड़लाघाट शाखाओं के एनपीए मामलों पर उठे सवाल, नाबार्ड से निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों पर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट और रिकॉर्ड जांच की मांगएएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!