20 साल की लड़की की लाश : शरीर पर रगड़ के निशान और पास में मिली सीरिंज

by

जालंधर : जिले के लांबड़ा थाना क्षेत्र का में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. महिला का शव गांव पुवारों पुली के पास कच्चे रास्ते से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

कच्चे रास्ते से मिला शव :  यह मामला जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र का है। गांव पुवारों पुली के पास से गुजरते कच्चे रास्ते पर राहगीरों ने एक महिला का शव पड़ा देखा. यह रास्ता गांव निजरां की ओर जाता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरमीत राम पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. महिला ने काले और पीले रंग का अपर टॉप और लोअर पहन रखा था. उसके शरीर पर कई टैटू बने हुए हैं, जो पहचान में मददगार हो सकते हैं. एक हाथ पर ‘भोला’ और दूसरे हाथ पर ‘सीतारानी’ और ‘विक्रम’ नाम के टैटू हैं. इसके अलावा गर्दन के पास ‘गिल’ लिखा हुआ टैटू भी है. हालांकि, महिला की जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है।

शरीर पर रगड़ के निशान :  पुलिस की शुरुआती जांच में मामला काफी संदिग्ध लग रहा है. शव की जांच के दौरान महिला के दोनों पैरों और शरीर के कुछ हिस्सों पर रगड़ के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी अन्य स्थान से घसीट कर यहां लाया गया हो सकता है. यह भी संभावना है कि महिला के साथ किसी तरह की झड़प हुई हो।

घटना स्थल पर महिला के हाथ के पास एक सीरिंज भी पड़ी मिली है। इसके अलावा उसके जूते सलीके से एक तरफ रखे हुए थे। सीरिंज मिलने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि मामला नशे से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत :  मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आसपास के इलाके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. जमीन, शरीर और आसपास की वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है, ताकि कोई सबूत नष्ट न हो सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहचान के लिए पुलिस की अपील :  डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें नजदीकी थानों और सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा की गई हैं। इसके साथ ही लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला वहां कैसे पहुंची और उसके साथ कौन था।

युवती के शरीर पर गुदे है चार नाम :  मृतक युवती की एक बाजू पर भोला, दूसरी बाजू पर सीतारानी व विक्रम और गर्दन पर ‘गिल’  गुदा हुया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भंगी चोअ को साफ करने व कूड़े से मुक्त करने के लिए 8 से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा सफाई अभियान: कोमल मित्तल

अभियान में हिस्सा लेने के इच्छुक 6 फरवरी तक मोबाइल नंबर 80549-34009 पर करवाएं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 02 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि 8 फरवरी से 24 फरवरी तक होशियारपुर...
article-image
पंजाब

श्रीं खुरालगढ साहिब में श्री गुरु रविदास जी का आगमन दिवस मनाया

गढ़शंकर । 18 अगस्त: श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में रविवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी का आगमन दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें गुरु घर श्री खुरालगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब

पूर्व सरकार को दोष देना गलत, राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा – बात को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे बजट में किए गए प्रावधानों का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 39-40 प्रतिशत पेंशन और वेतन में चला जाता – जयराम ठाकुर

 एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले पर राज्य की सुक्खू सरकार पर फिर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को समाचार...
Translate »
error: Content is protected !!