20-22 जून तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद : आईएमडी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए गुडन्यूज है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक सुरिंदर पॉल ने कहा कि अगर हालात और परिस्थितियां अच्छी रहीं तो 20-22 जून तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।  आईएमडी ने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। वर्तमान में हीटवेव और भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। तीन दिन बाद बारिश हो सकती है जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आईएमडी वैज्ञानिक सुरिंदर पॉल ने कहा, ‘मौसम शुष्क है और तापमान सामान्य से ऊपर है। हमीरपुर के नेरी में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 15 जून के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 48 घंटों में मानसून महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में पहुंचेगा। आम तौर पर मानसून 20-22 जून तक हिमाचल प्रदेश पहुंचता है। अगर हालात ठीक रहे तो मानसून के समय पर हिमाचल प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है।’

पॉल ने कहा कि उम्मीद है मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में इस साल सामान्य से अधिक बारिश होगी। उन्होंने आगे कहा, ‘मानसून का पूर्वानुमान सामान्य से ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मॉनसून आमतौर पर जून से सितंबर तक रहता है। आने वाले 3 से 4 दिनों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।’

44.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान :  हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र भी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे है। जिससे तापमान अपने अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 42.5, बरथिन में 40 और बिलासपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 40.5 और जुब्बरहट्टी तथा कसौली में क्रमश: 34.1 और 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कांगड़ा और मंडी में अधिकतम तापमान 39.8 और 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, अपनी ठंडी जलवायु के लिए मशहूर केलांग में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अभी भी सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ससुर की संपत्ति में दामाद का कितना अधिकार?

नई दिल्ली : भारत में संपत्ति बंटवारे को लेकर कई तरह के नियम बनाये गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग हिस्से में अपने अधिकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन पार्थ अधाना को दुबई में काटनी पड़ी 3 रातें, हर तरफ से आ रही थी मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की आवाजें

मेरठ :  अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के चलते शहर के कैप्टन पार्थ अधाना को भी तीन रात दुबई में काटनी पड़ी। इस दौरान दुबई में भी धमाकों, मिसाइलों व ड्रोन की गूंज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास में दें प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला 02जुलाई – सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता दें ताकि स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह बात आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब व गगरेट में चुनावी तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण

ऊना :   उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अंब व गगरेट में पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने सबसे पहले महाराजा प्रताप डिग्री कॉलेज अंब में स्थापित किए...
Translate »
error: Content is protected !!