20 करोड़ लोन का फर्जीवाड़ा : बैंस की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार

by
एएम नाथ। शिमला : 20 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों का सहयोग नहीं कर रहा है।
सरकार ने मौखिक तौर पर अदालत से आरोपी युद्ध सिंह बैंस की जमानत को रद्द करने की गुहार लगाई। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को वेकेशन जज बिपिन चंद्र नेगी की अदालत ने की।
सुनवाई अब 31 जनवरी को होगी
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने अदालत को कहा कि 1 से 2 दिनों के अंदर अंतरिम जमानत को खारिज करने के लिए अर्जी दायर की जाएगी। अब इस मामले की सुनवाई 31 जनवरी को होगी। अदालत से फिलहाल याचिकाकर्ता को अंतरिम जमानत मिली हुई है। इस मामले की सुनवाई अब 31 जनवरी को होगी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से गलत दस्तावेज पेश करने पर 20 करोड़ रुपये का लोन लेने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया है।
विजिलेंस ने जांच शुरू की : 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने नियमों का उल्लंघन करने पर बैंस और बैंक के कुछ अधिकारियों पर विजिलेंस ब्यूरो ने केस दायर किया है। विजिलेंस के मुताबिक
याचिकाकर्ता युद्ध सिंह बैंस होटल का मालिक है। उसने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से लोन लेने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर गलत दस्तावेज पेश करके 20 करोड़ रुपये का लोन लिया था। विजिलेंस ब्यूरो से पहले बैंक प्रबंधन ने भी इसकी जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार के सहकारिता सचिव से शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में अब नहीं मिलेगी क्रशर यूनिट लगाने की अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ऊना की सीमाएं स्थाई हो चुकी हैं और अब निगम क्षेत्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आप ने हिमाचल वासियों को दी 6 और गारंटियां : महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह, युवाओं को रोजगार

मंडी : हिमाचल के मंडी में आम आदमी पार्टी (आप) ने 6 गारंटियों की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। रैली के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान में सकारात्मक भूमिका के लिए दिलाई शपथ : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामवासी – डॉ. शांडिल

कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में आयोजित होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशोरों को दूसरी डोज़ का अब तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कियाः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 10 फरवरीः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि 3 फरवरी से आरंभ हुए 15-18 वर्ष आयुवर्ग के लिए दूसरी डोज़ लगाने के टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य...
Translate »
error: Content is protected !!