20 जुलाई को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का शुभारंभ 15 अगस्त के बाद बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें 10 से 12 बैठकें हो सकती हैं। मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश में धीमे पड़े मानसून के अब रफ्तार पकड़ने की संभावना है, जिससे निपटने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अभी से संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी एवं आवश्यक स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विभिन्न विभागों की तरफ से आने वाले प्रस्तावों के आधार पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में सीबीएसई शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े विषय पर चर्चा की संभावना है। बैठक में इंटरनैट मीडिया को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसको संवेदनशील मुद्दा मानकर चल रही है, क्योंकि बिना पंजीकरण के चल रहे इंटरनैट मीडिया पोर्टल और चैनलों के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने संबंधी निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में यदि कोई बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के सनसनीखेज, भ्रामक और समाज में अशांति फैलाने वाली खबरें प्रसारित करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री चंडीगढ़ रवाना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए। मुख्यमंत्री रात्रि को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में विश्राम करने के बाद रविवार काे वापस शिमला लौट आएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शिमला में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में चार ओवर हैड टैंकों के निर्माण पर 1.20 करोड़ हो रहे खर्च: राम कुमार

राम कुमार ने पंजावर व लोअर पंजावर में दो ओवर हैड टैंकों का किया भूमिपूजन ऊना, 4 अक्तूबर: एचपीआईएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पंजावर व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुदेव बने गोयला स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग, 24 जून (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एमसी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक प्रशासन शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने लोक प्रशासन के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की...
Translate »
error: Content is protected !!