20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाली महिला को विजीलैंस ने किया गिरफ़्तार : शादी का विवाद निपटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी

by

    पठानकोट  : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चलाए अभियान के दौरान महिला मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, बमियाल जिला पठानकोट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत कौर ने उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद को निपटाने के बदले में 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए और थाना नरोट जैमल सिंह के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर अजविंदर सिंह के नाम पर 20-25 रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता ने पैसे की मांग करते समय आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।

उन्होंने कहा कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए गए। इस संबंधी आरोपी मनमीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने भाजपा द्वारा खेले जा रहे खेल से मात देते हुए शाम तक बाजी पलट दी : देखा जाये तो अव सुक्खू और सरकार का संकट टल गया और दोनो सुरक्षित हो चुके दिख रहे

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार दोपहर बारह वजे तक संकट में दिख रही थी। जिसके बाद मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आक्रमक होते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमीन बचाओ, गांव बचाओ” संघर्ष समिति का गठन

गढ़शंकर : गढ़शंकर क्षेत्र के गांव रतनपुर में स्थानीय लोगों और रतनपुर, कानेवाल और भवानीपुर गांव के निवासियों की एक सभा हुई। इसमें गांव रतनपुर की सीमा संख्या 487 की भूमि और जंगल पर...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई दिल्ली सरकार को फटकार : कोर्ट ने सवाल उठाए और कहा कि आपको जो करना है, आप करें। कल को आप कहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने करने नहीं दिया

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और पराली जलाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार : 17 अप्रैल को घुमारवीं में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अप्रैल: ब्लू स्टार कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव...
Translate »
error: Content is protected !!