20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार :देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव तथा मार्केटिंग सोसायटीज, ब्लाक दसूहा, होशियारपुर

by

होशियारपुर, 10 अक्तूबर
पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने आज देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव तथा मार्केटिंग सोसायटीज, ब्लाक दसूहा जिला होशियारपुर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
विजिलैंस ब्यूरो ने बताया कि उक्त देवेन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता तेजेन्द्र सिंह गांव बेरछा, जिला होशियारपुर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। देवेन्द्र कुमार के अधीन इस ब्लाक में 70 कोआप्रेटिव सोसायटीज थीं।
उन्होंने बताया कि विजिलैंस के पास दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह बतौर मैनेजर, कोआप्रेटिव सोसायटी, टांडा में तैनात था तो उस वक्त देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव सोसायटीज ब्लाक दसूहा अब अतिरिक्त चार्ज डिप्टी रजिस्ट्रार कोआप्रेटिव सोसायटी होशियारपुर ने उस खिलाफ गबन का एक केस बनाया था। इस केस के खिलाफ रजिस्ट्रार कोआप्रेटिव सोसायटी पंजाब चंडीगढ़ के पास दाखिल अपील की पड़ताल के उपरांत फैसला उसके हक में होने के बावजूद भी उक्त मुलजिम देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार ने उसको ड्यूटी पर ज्वाइन नहीं करवाया बल्कि उसके खिलाफ एक और गबन केस की रिकवरी संबंधी जांच खोल दी।
शिकायतकर्ता ने विजिलैंस को बताया कि उक्त मुलजिम देवेन्द्र कुमार पहले भी उसके पास से 5 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले चुका है तथा अब इस ताजा केस की जांच उसके हक में करने के एवज में 50 हजार रुपये मांग रहा है।
विजिलैंस ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए आरोपों की जांच उपरांत दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में उक्त मुलजिम को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंबे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी मुकद्दमा नंबर 20 तिथि 10-10-2022 को भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत थाना विजिलैंस ब्यूरो, जालंधर में दर्ज कर लिया है तथा इस संबंधी तफ्तीश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. नरेश कुमार को डॉक्ट्रेट की उपाधि से वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी ने प्रदान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव कंबाला के नरेश कुमार को वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी द्वारा समाज सेवा में डॉक्ट्रेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।  डॉक्ट्रेट की उपाधि डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के लिए फायदेमंद होगा वीज़ा संडे, लोगों की सुविधा के लिए कल रविवार को खुलेगा कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट नवांशहर कार्यालय: कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने बताया कि विदेश जाने के इच्छुक कई लोगों की मांग थी कि कई बार उन्हें सोमवार से शनिवार तक कार्यालय आने का समय नहीं...
article-image
पंजाब

पंजाब के 3 जिलों में कल येलो अलर्ट….होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में होगी भारी बारिश

अमृतसर  : पंजाब में शनिवार उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिमी मालवा के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।...
Translate »
error: Content is protected !!