200 ग्राम हेरोइन, 8 लाख रुपये की ड्रग मनी व तीन महंगी गाड़ियां सहित तीन ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर – नशे के धंधे के लिए विख्यात गांव देनोवाल खुर्द में छह महीने में चार लोगों के शव बरामद होने के बाद लोगों के आक्रोश का सामना कर रही गढ़शंकर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उससे 200 ग्राम हेरोइन, 8 लाख रुपये की ड्रग मनी और तीन महंगी गाड़ियां बरामद की है।
गढ़शंकर पुलिस के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव चक्क रोंता में दबिश दी तो उन्होंने नरिंदर कुमार उर्फ निंदर पुत्र बिक्रमजीत वासी गांव चक्क रोंता, विकास सिंह उर्फ विक्की पुत्र दविंदर सिंह वासी बीनेवाल व तलविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी चब्बेवाल को काबू कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन, 8 लाख रुपये की ड्रग मनी व दो एक्सयूवी, एक हौंडा सिटी कार एक आई 20 कार बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह काफी अर्से से नशे का धंधा कर रहे थे लेकिन रविवार की रात वह पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उन्होंने बताया कि इन सब का अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इनके आकाओ को पकड़ा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ज़मीन-जायदाद की ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय, राजस्व सुधारों की दिशा में एक और अनूठी पहल फतेहगढ़ साहिब, 27 नवंबर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
article-image
पंजाब

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने वीआरएस ली : राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते

चंडीगढ़ : एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने नौकरी छोड़ दी हैं। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया पंजाब पुलिस में वीआरएस लेने के बाद सीनियर आईपीएस गुरिंदर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में कार्मस व इकनामिकस विभाग ने बैवीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में तेजिंद्र कौर धालीवाल डायरेकटर शिक्षा एसजपीसी, प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व कालेज के कार्मस व इकनामिकस विभाग दुारा बिलडिंग लर्निग आर्गेनाईजेशन इन ऐ कंटैपरेरी बिजनस इनवायरमेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!