200 फीट गहरी खाई में गिरी बस : ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 25 घायल

by

रोहित जसवाल।  कुल्लू :  आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस 200 फीट खाई में गिर गई। उक्त दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक  बस करसोग से आनी की तरफ जा रही थी और सुबह पौने 11 बजे के करीब हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा आनी और शवाड़ के बीच करंथल में पेश आया। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।  दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क से करीब  200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मची। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को प्राइवेट वाहन और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 42 लोग सवार थे। सभी घायलों को घटनास्थल से सिविल अस्पताल आनी पहुंचा दिया गया है।

       डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को 11 लोगों को आईजीएमसी शिमला और रामपुर के लिए रेफर किया गया है। ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। अन्य घायल आनी में उपचाराधीन है। ज्यादातर घायलों को हल्की चोट आई है।

May be an image of 9 people and mountain

मृतक : ड्राइवर दीनानाथ पुत्र भूतेश्वर गांव बाउरी करसोग जिला मंडी, केशव राम पुत्र कांशी राम गांव टिप्पर आनी जिला कुल्लू और गुलशन पुत्र सुरेश कुमार गांव कटोली तहसील आनी कुल्लू ।

घायल :  प्रदीप कुमार , शारदा देवी , संजना , यशपाल , संजय दत्त , धर्मेंद्र , राजेश, टिकम , रोहित , अंकित , कृष्णा देवी , सुनील , शशि ठाकुर , विक्रम, तारा देवी , गरीश कुमार , दुशांत , मोहित , प्रभा देवी , नैना देवी , शांता कुमार , हरीश कुमार , केशव , चिंता देवी , विनोद कुमार, बल दासी , राजेंद्र, आरुषि, रोशन , रविंद्र , मानवी , मेघना , अमिता, हेमा देवी , लोकेंद्र , कृष्णा , निमा नंद , सुशील , अमर सिंह, लकी , सुनील कुमार  घायल हुए है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी-    उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि करसोग से आनी जा रही एक निजी बस, 10 दिसंबर 2024 को प्रातः: 11. 30 बजे आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर शकैलड़ नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे।   उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही आनी प्रशासन मौके पर तुरंत रवाना हुआ। फिलहाल अभी तक मिली सूचना के अनुसार चालक की मौत हुई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।  पुलिस प्रशासन व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अन्य घायलों को आनी अस्पताल लाया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों को रामपुर और शिमला रेफर किया जा रहा है। घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत और मृतक के परिवार को 25000 की फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

सीएम सुक्खू ने हादसे पर दी प्रतिक्रिया :  वहीं, इस हादसे पर सीएम सुक्खू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुल्लू जिले के अनी उपमंडल में एक निजी बस के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की असमय मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है।  ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन : धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यकरण की प्रतिबद्धता दोहराई

12 करोड़ से बनेगी पंडोगा रोपवे परियोजना रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जखेवाल में संत बाबा श्री ढांगू वाले महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित...
article-image
पंजाब

छात्रा के साथ शादीशुदा अध्यापक का सहमति से संबंध का मामला : कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

 चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक शिक्षक द्वारा 19 साल की छात्रा के साथ सहमति संबंध की दलील देते हुए सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए 50 हजार रुपये जुर्माना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंतर-राज्यीय बैरियर पर पंजीकरण प्रमाण पत्र जांच की तैयारियों का किया निरीक्षण

राघव शर्मा ने मैहतपुर, पंडोगा, पोलियां व बाथड़ी में जांची व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना – जिला ऊना में अन्य राज्यों से प्रवेश के लिए 27 अप्रैल मध्यरात्रि से पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के...
Translate »
error: Content is protected !!