200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

by

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के सिविल लाइन थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

शिकायत में बताया गया 200 रुपए में करवाता था. मसाज शिकायत में फतेहाबाद जिले के रहने वाले दलित समुदाय के व्यक्ति ने कहा- 2020 से मसाज का काम कर रहा हूं। अधिकारी मुझे 200 के हिसाब से मसाज के लिए बुलाता था. विरोध करने पर पिस्तौल दिखाकर डराता था।

हिसार के एसपी राजेश कुमार मोहन का कहना है कि प्रकरण से जुड़ी वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुलभूषण बंसल के खिलाफ 377 IPC, 506 IPC, एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. घटनास्थल और समय का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार रात को ही HCS अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था. आदेश में कहा गया था कि हिसार के हांसी में SDM पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है. सस्पेंशन के दौरान वह चंडीगढ़ में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी के ऑफिस में सेवाएं देंगे। SDM कुलभूषण बंसल पर दलित समाज के मेल कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. पीड़ित ने SC आयोग, CM विंडो, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखित शिकायत भेजकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी।

पीड़ित ने बताया कि वह मसाज करने का काम करता है। आरोपी अधिकारी ने मसाज करवाने के बहाने प्राइवेट पार्ट में मसाज करवाई और विरोध करने पर पिस्तौल से डराया. लेटर के साथ पीड़ित ने एक वीडियो भी उच्च अधिकारियों को भेजा है। जिसमें अधिकारी उसके साथ गलत काम करता हुआ दिख रहा है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि विरोध करने पर अधिकारी उसे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी भी देता है, इस कारण वह काफी परेशान हो चुका है।

पता चलते ही हरियाणा सरकार इस मामले में एक्टिव हो गई है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट गुप्तचर विभाग के माध्यम से मंगवाई. तब जाकर यह कार्रवाई की गई। पीड़ित ने आगे बताया कि करीब 6 महीने पहले अधिकारी ने मुझे मसाज के लिए बुलाया पहले उसने मसाज करवाई. इसके बाद उसने कहा कि मेरे प्राइवेट पार्ट में खुजली हो रही है।उसने मुझे खुजली करने को भी कहा, जब मैंने मना किया तो उसने पिस्तौल निकालकर मुझे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।

हद तब पार हो गई जब अधिकारी की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या करने तक का विचार बना लिया। उसने बताया इज्जत बचाने के लिए मेरे सामने आत्महत्या की नौबत आ चुकी है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वास्तु सुधार लो बीता कल गवाही दे या न दे आने वाला कल सलामी अवश्य देगा : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

,होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिस प्रकार पारस पत्थर के संपर्क में लोहा आते ही वह सोना बन जाता है ठीक उसी प्रकार अगर हमारे भवन की वास्तु सही है तो वहां पर रहने वाला हर...
article-image
पंजाब

गज्जर में पंच के घर पर चली गोलियां : पुलिस ने चार के विरुद्ध किया मामला दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर के गांव गज्जर के पंचायत सदस्य के घर पर रात को हथियारबंद हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर व डीएसपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!