200 रुपये घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुए सस्ते : 200 रुपये की सब्सिडी की उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी

by

नई दिल्ली : महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये तक की कटौती की है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है। यह सब्सिडी उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी। अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला : सरकार के अनुसार, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर कीमतें 200 रुपये सस्ती होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
केंद्र सरकार ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को मिलेगा । बाकी अन्य किसी को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के तहत सरकार पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी दे रही थी। अब इसमें 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी।

12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी : उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसके तहत सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है। सब्सिडी लेने के लिए आपको अपना आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा।सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपका आधार गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए । 200 रुपये की सब्सिडी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती है। मार्च 2023 तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*सांसद और कैबिनेट मंत्री की ओर से वन महाउत्सव तहत पेड़ पौधे लगा कर मुहिम का किया आगाज*

*वन विभाग की ओर से वर्ष 2025/2026 बरसात के मौसम दौरान 30000 पेड़ पौधे लगाएं जाएंगे/अमनीत सिंह आई एफ एस *होशियारपुर /दलजीत अजनोहा जिला होशियारपुर के विभिन्न गांवों जिनमें वनरेंज महग्रोवाल के गांव कपाहट,...
article-image
पंजाब

कोकोवाल मजारी से चलाई जा रही अैबूलैंस सेवा के लिए राणा राम लुभाया ने दिए दस हजार

गढ़शंकर: सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दाुरा मरीजों की सहुलियत के लिए चलाई जा रही अैबूंलैस सेवा के लिए समाज सेवी राणा राम लुभाया ने दस हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रदान की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ने देश को बिजली दी, अब चंबा के हक की बारी : डॉ. हंस राज

विधानसभा में हाइड्रो पावर परियोजनाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए विस्थापित परिवारों के मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग एएम नाथ। शिमला : चंबा जिले के प्राकृतिक संसाधनों से देश...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में सयुंक्त किसान र्मोचा बीत की अगुआई में किसानो ने किया चक्का जाम

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में सयुंक्त किसान र्मोचे की अगुआई में बीत के किसानों ने गयारह से दो वजे तक चक्का जाम किया। बीत ईलाके...
Translate »
error: Content is protected !!