2000 रुपये के नोटो का चलन बंद करने के आदेश :2000 रुपये के नोट 30 सितंबर बैंको में जमा हो सकेंगे

by

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। लोग दो हजार रुपये के नोट बैंक खातों में जमा करा सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकेंगे। लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये मूल्य के नोट बदलवाए जाए सकेंगे। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी और 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी।
आरबीआई ने किए थे जारी 2016 में :
आरबीआई ने नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24(1) के तहत ये नोट निकाले थे। रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद इन नोटों को जारी किया था। यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि उस समय 500 और 1000 रुपये के जो नोट चलन से हटाए गए थे, उनका बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर कम किया जा सके। जब दूसरे मूल्य के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए, तब दो हजार रुपये को चलन में लाने का उद्देश्य पूरा हो गया। आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के बैंक नोटों को लाने के उद्देश्य के एक बार पूरा हो जाने के बाद 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। उस समय तक अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए थे। आरबीआई ने यह भी बताया है कि मार्च 2017 से पहले 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में से लगभग 89 प्रतिशत जारी किए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ टीबी-मुक्त भारत को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर एएम नाथ। सुंदरनगर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अटकलें तेज -कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की ‘घर वापसी’ की : इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली पहलवान विनेश फोगाट इन दिनों खेल जगत के साथ-साथ राजनीति की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कांग्रेस विधायक विनेश...
पंजाब

पंजाब में कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 मार्च से, जारी हुई डेटशीट

पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग  ने कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. पंजाब बोर्ड कक्षा पांच की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
Translate »
error: Content is protected !!