विधानसभा परिसर के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया से बातचीत पर रोक … विधानसभा की कार्यवाही और अनुशासन को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए विधानसभा परिसर के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया से बातचीत पर रोक लगा दी है। यह आदेश विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार विधानसभा नियम 140 (e) के तहत जारी किया गया है।

जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अब कोई भी बाहरी व्यक्ति अथवा पूर्व विधायक (Ex. Members) विधानसभा परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रेस वार्ता या मीडिया से बातचीत नहीं कर पाएंगे।
साथ ही, सभी मीडिया प्रतिनिधियों — चाहे वे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक अथवा वेब चैनलों से जुड़े हों — को भी सूचित किया गया है कि वे विधानसभा परिसर में किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस या संवाद में भाग नहीं लेंगे।
विधानसभा सचिवालय ने कहा कि यह कदम विधानसभा की कार्यवाही और अनुशासन को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान कई बार मीडिया वार्ताओं और बयानों के चलते विधानसभा परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनी थी, जिसके बाद अध्यक्ष ने यह सख्त निर्णय लिया।
इस फैसले के बाद अब विधानसभा परिसर में केवल सदन की कार्यवाही ही होगी और किसी भी तरह की मीडिया ब्रीफिंग या प्रेस कॉन्फ्रेंस बाहर ही आयोजित करनी होगी।
विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता पर विधानसभा अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, कहा-जांच करेंगे
दरअसल हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक कांग्रेस नेता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने का मामला सदन में गूंजा। विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में प्वाइंट आफ आर्डर के तहत यह मामला उठाया।
उनका कहना था कि पहले भी विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दे रखी है कि सदन के विधायकों के अलावा कोई भी परिसर में प्रेस वार्ता नहीं कर सकता, लेकिन यहां आज भी एक कांग्रेस नेता ने ऐसा किया है।
परिसर में उन्होंने मीडिया बाइट दी है जो नहीं होना चाहिए था। यह सुरक्षा व्यवस्था से भी जुड़ा मामला है, जिस पर संज्ञान लिया जाना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि विधानसभा परिसर में केवल वर्तमान विधायकों को ही प्रेस वार्ता या मीडिया बाइट का अधिकार है।
शेष कोई भी यहां ऐसा नहीं कर सकता। यहां तक कि पूर्व विधायकों को भी परिसर में आकर ऐसा करने की मनाही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में वह सुरक्षा कर्मियों से जानकारी लेंगे और उनको सख्ती के साथ हिदायत दी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने इसे व्यवस्था का सवाल मानते हुए इस पर कार्रवाई की बात भी कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महापंचायत बुलाई : बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने पद खत्म करने का विरोध,

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया का विरोध किया। फ्रंट की शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा ले विद्यार्थी वर्ग – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ । चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 29 को: प्रिंसिपल रंजू दुग्गल

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र होशियारपुर, 05 अप्रैल: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही...
Translate »
error: Content is protected !!