20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा जिले के तीन उपमंडलों को लेकर एडवायजरी जारी की गई है।

यहां पर पौंग डैम में पानी का स्तर 1396 फुट पार कर गया है और ऐसे में अब गुरुवार को बीबीएमबी की तरफ से दोपहर 2 बजे 1.10 लाख क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जाएगा। बीबीएमबी की ओऱ से हिमाचल और पंजाब के सभी गांवों में हाई अलर्ट किया गया है और सिविल प्रशासन को हर आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. गौरतलब है कि 20 हजार के करीब पर इसका असर होगा और इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पौंग बांध से पानी छोड़ने की वजह से कांगड़ा के इंदौरा, फतेहपुर और देहरा में कई इलाके जलमग्न हो सकते हैं. इंदौरा उपमंडल प्रशासन ने ब्यास प्रभावित क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों, पटवारियों, कानूनगो, संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने बताया कि 27 अगस्त 2025 सुबह 7 बजे पौंग बांध का जलस्तर 1393.68 फीट दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है. गौरतलब है कि वर्ष 2023 की बाढ़ की तरह ही इस बार भी ब्यास किनारे बसे बेल्ला ठाकुरद्वारा, पराल, मल्कवाल आदि क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं. यहां के 17 पंचायतों के साठ गांवों के लोगों को यहां से शिफ्ट होने के आदेश दिए गए हैं।

एसडीएम इन्दौरा सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि 28 अगस्त को 1,10,000 क्यूसेक पानी पौग डैम से ब्यास नदी में छोड़ा जायेगा. उन्होंने बडुखर के निचले क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि गुरुवार को बारह बजे से पहले अपने घरो से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर तले जाएं. उन्होंने कहा कि बेला ठाकरां में बनी धुस्सी नहर पानी के तेज बहावं में टूट जाती है तो निचले क्षेत्र को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इंदौरा के मंड में बाढ़ जैसे हालात :
लगातार डैम से पानी छोड़ने के चलते कांगड़ा के इंदौरा में अर्नी यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात को सैलाब आ गया था और यहां से यूनिवर्सिटी के बच्चों का रेस्कयू किया गया, जिसमें 254 लडके और 164 लड़कियों को NDRF की टीम ने सुरक्षित निकाला इंदौरा में मंड सनोर, मंड घंड़रा में कुछ लोग बाढ़ के पानी में फसे होने की सूचना सनौर पंचायत के उपप्रधान जसविंदर चंदेल ने प्रशासनीय अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर को दी थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ठाकुरद्वारा उपतहसील के नायब तहसीलदार जयचंद ठाकुर की अगवाई में टीम को मंड सनोर, मंड घंड़रा में भेजा गया है. 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें तीन बच्चे चार महिलाएं बुजुर्ग और पुरुष शमिल हैं.

इंदौरा उपमंडल में तीन रिलीफ कैंप :  डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बुधवार को अफसरों के साथ मीटिंग की और कहा कि कांगड़ा में 65 के करीब संपर्क मार्ग और 92 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं.इंदौरा उपमंडल में भारी बरसात के चलते करीब 820 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है इस समय करीब तीन रिलीफ कैंप इंदौरा उपमंडल में स्थापित किए गए हैं. डीसी ने बताया कि ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बड़ा भंगाल में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी में चालक पद के ड्राइविंग टेस्ट एक व दो अप्रैल को बिलासपुर में

ऊना : आर.एम. एचआरटीसी सुरेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर मंडल के अधीनस्थ हमीरपुर, बिलासपुर, देहरा, ऊना व नालागढ़ के लिए चालक पद के लिए आवेदन करने...
article-image
पंजाब

डिलीवरी बॉय बनकर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे तस्कर, 4 आरोपी गिरफ्तार

पटियाला :   पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज : पंजाब पुलिस ने एमडीपीएस एक्ट के मामले में की थी कार्रवाई , युवक को झूठा फंसाने के लगे पुलिस कर्मियों पर आरोप

राजस्थान के जोधपुर जिले में पंजाब पुलिस के 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल बीते दिनों पंजाब पुलिस ने एमडीपीएस एक्ट के मामले में एक कार्रवाई की थी। आरोप है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!