2022 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज कई सीटों निभाएगा अहम भूमिका : सैनी

by

माहिलपुर में सैनी समाज की अहम मीटिंग बुलाई गई
माहिलपुर – माहिलपुर में सैनी समाज की राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग की प्रधानगी सुखदेव सिंह सैनी बलाचौर ने करते हुए देश भर से आए समाज के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव के समय उनके साथ वायदे किए जाते हैं और चुनाव के बाद उन्हें भुला दिया जाता है लेकिन इस बार वह अपने समाज के लिए सीटों की मांग करेंगे यहां पर उनके समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करते है और जो भी पार्टी उनके समाज के लोगों को पर्याप्त सीटे देगी सैनी समाज उस पार्टी के उम्मीदवारों की सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा होना चाहिए ताकि उनकी ताकत को सभी राजनीतिक दल पहचाने। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वह देश मे संगठन को मजबूत बनाए और मुश्किल में अपने लोगों की सहायता करें। इस मीटिंग को हरवेल सिंह सैनी गढ़शंकर, संदीप सैनी होशियारपुर, विनोद राय सैनी होशियारपुर, हरभजन सिंह सैनी रोपड़, डॉ जतिंदर सिंह सैनी लुधियाना, जसविंदर सिंह तंबड रामपुर सैनिया, तरलोचन सिंह सैनी भोगपुर, गुरमेल सिंह सैनी डेराबस्सी, सुखविंदर सिंह मंढेबर हरियाणा प्रदेश, कुलवंत सिंह बनवेंत जल्लोवाल को समिति में शामिल कर सन्मानित किया गया। इस मीटिंग में हरवेल सिंह को राष्ट्रीय प्रधान चुना गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में हरवेल सिँह सैनी ने कहा कि वह पूरे सैनी समाज द्वारा निर्धारित कार्यक्रम व निर्देश अनुसार काम करने की लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकारणी सदस्य मनजीत सिंह सैनी, दलजीत सिंह सैनी दिल्ली, मनजीत सिंह सैदपुर, सुखविंदर सिंह धावा, कुलविंदर सिंह कौंसलर फगवाड़ा, जैपाल सिंह सैनी संगरूर, परमजीत सिंह रंगीलपुर, कर्म चंद सैनी, लखवीर सिंह व गुरदेव सिंह गुरु भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्थानीय स्त्तर में धरनों लगाने की जगह दिल्ली बार्डरों को कूच करें : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कशमीर सिंह भज्जल की अध्यक्षता में हुई। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व हरभजन अटवाल...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

गढ़शंकर :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब द्वारा आज सोमवार को श्री सत्यसाईं स्वस्थ सैंटर में संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुवाई में रक्तदान शिविर लगाया गया। ब्लड डोनर कौंसिल (बीडीसी) नवांशहर की...
article-image
पंजाब

गंदे पानी की निकासी का समाधान नहीं करने के चलते बीडीपीओ कार्यालय के सामने लोगों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा के सतनोर-क्लोनी निवासियों ने उनके घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान न किये जाने के कारण ब्लाक विकास अधिकारी कार्यलय के सामने कामरेड महिंदर...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया प्रधान मिलने पर सस्पेन्स बरकरार? विधानसभा चुनाव से पहले मंथन में जुटा हाईकमान

नई दिल्ली : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों की आहट के बीच कांग्रेस ने राज्य इकाई को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है. लंबे समय से गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान से जूझ...
Translate »
error: Content is protected !!