2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे : लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं- अनुराग ठाकुर

by

हमीरपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे । उन्हीनों ने साफ कर दिया कि वो 2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे। लोकसभा क्षेत्र के लोगों से उन्हें बेहद प्यार मिला है। वह बिलासपुर में दिशा की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में कल मतदान होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य को भ्रष्ट, युवाओं के साथ भेदभाव करने वाली और झूठे वादे करने वाली सरकार से राहत मिलेगी। इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की लहर है। 2014 (चुनाव) में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 2019 (चुनाव) में 2014 का रिकॉर्ड टूट गया। 2024 के चुनाव में हम 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं और फिर से भाजपा सरकार बनाएगी। उन्हीनों ने कहा क़ि बिलासपुर में उनके एमपी बनने से पहले कुछ नहीं था। वह एमपी बनने तो हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज,किरतपुर मनाली फोरलेन,भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन के प्रोजेक्ट बिलासपुर को दिए। इसके साथ ही हजारों करोड़ की केंद्र की योजनाएं जिले में चल रही है। अनुराग बोले कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। बहुमत के साथ हम फिर से सत्ता में आएंगे। अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में दिशा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग बेहतर कार्य कर रहे हैं। वहीं कुछ का कार्य धीमा है। उन्हें दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फोरलेन और रेल लाइन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और चल रहे कार्यों का जायजा लिया। अनुराग ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का पैसा राज्य सरकार ने रेलवे को देना है। लेकिन वो इस पैसे को नहीं दे पा रही है। उनसे इस पैसे को देने की सिफारिश की है ताकि परियोजना का कार्य आगे बढ़ सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने नूरपुर में 177 मेधावी बच्चों को बाँटे टैबलेट : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने गुणात्मक तथा संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर दिया बल

नूरपुर,3 जनवरी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज बुधवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत स्थानीय बीटीसी आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत दसवीं तथा 12वीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फिर फटा बादल : मंडी शहर में आधी रात को आई बाढ़, 2 की मौत, 50 से ज्यादा वाहन दबे, कई लापता

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया। आधी रात के करीब शहर में बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे कुछ ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने चनौर पंचायत में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएँ

नशे संबंधित सूचना को साझा करने के लिए 112 आपातकालीन नंबर पर करें संपर्क देहरा, 07 दिसंबर : विधायक कमलेश ठाकुर ने आज चनौर पंचायत में आयोजित ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया से फिरौती नैटवर्क को चला रहा आतंकी हरविंदर रिंदा

चंडीगढ़ : फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए)...
Translate »
error: Content is protected !!