2027 में ज़ुल्म सह चुके लोग सिखाएंगे हुक्मरानों को सबक : करीमपुरी

by

पिंड हार्टा में हुए अत्याचार के विरोध में चब्बेवाल में रैली का ऐलान

माहिल पुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के पिंड हार्टा का दौरा किया, जहाँ कुछ दिन पहले नाली के विवाद को लेकर एक परिवार की महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों को पुलिस और प्रशासन ने कथित रूप से जबरन थाने ले जाकर प्रताड़ित किया था।

इस मौके पर डॉ. करीमपुरी ने गांववासियों से बातचीत करते हुए पुलिस प्रशासन की कथित ज़्यादतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 78 साल बाद भी अगर नाबालिग बेटियों, महिलाओं, गरीबों और मजलूमों पर अत्याचार हो रहा है तो यह लोकराज नहीं बल्कि तानाशाही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार, सांसद या विधायक अपने ही लोगों पर ज़ुल्म करता है तो वह दोबारा चुने जाने के लायक नहीं होता।

करीमपुरी ने कहा कि ज़ुल्म पुलिस नहीं करती, सरकार ही पुलिस को डंडा चलाने के आदेश देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार यह न भूले कि पुलिस सरकार नहीं बचा सकती, सरकारें जनता बनाती हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को 93 विधायक जिताए और अकाली दल को सिर्फ 3, लेकिन 2027 में ‘आप’ के तीन भी नहीं जीतेंगे। ज़ुल्म और जबर सह चुके लोग 2027 में ऐसे हुक्मरानों को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नशे के खिलाफ सरकार की जंग पूरी तरह विफल हो चुकी है। कुछ दिन पहले फगवाड़ा के नज़दीक फिल्लौर हलके के गांव रुढ़कां कलां के सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों को जबरदस्ती नशा पिलाने की वीडियो सामने आई जिसने सबको चौंका दिया। करीमपुरी ने कहा कि जब अब बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की तरह ड्रग माफिया का नेटवर्क तोड़ने में नाकाम रही है, जिसके कारण दो लाख युवा चिट्टे की चपेट में आ गए हैं। डॉ. करीमपुरी ने कहा कि इन तमाम पार्टियों की सरकारों ने पंजाब में दो लाख मांओं के बेटे और बहनों के भाई नशे की बलि चढ़ा दिए, और इसका हिसाब जनता 2027 में लेगी।

उन्होंने बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी के कामों में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जुटने की अपील करते हुए 2027 में पंजाब में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

अंत में उन्होंने कहा कि चब्बेवाल हलके में बहुजन समाज पार्टी जनता के साथ खड़ी है और 23 अगस्त को नेतृत्व से विचार-विमर्श कर ‘पंजाब संभालो मुहिम’ के तहत सरकारी ज़ुल्म के खिलाफ चब्बेवाल में एक रैली आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर पंजाब के कोऑर्डिनेटर गुरनाम चौधरी, जिला प्रधान दलजीत राय, हलका प्रभारी एडवोकेट पलविंदर माणा और हलका प्रधान यश भट्टी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज्योति शर्मा बनी सरकारी स्कूलों का मान, सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर पीएचडी करने बिना किसी खर्च के स्कॉलरशिप पर जा रही है अमेरिका

गढ़शंकर: जहां लोग लाखों रुपए खर्च कर महंगे कानवैंट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा कर उनके अच्छे भविष्य की इच्छा रखते हैं और कहीं ना कहीं सरकारी स्कूलों के प्रति उनकी दृष्टि अच्छी नहीं...
article-image
पंजाब

मोहाली में बड़ी कार्रवाई : राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा

चंडीगढ़, 06 जनवरी :  राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

होशियारपुर :  35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बाबा जम्बू जीत जी धार्मिक स्थल पर माथा टेका : मंदिर समिति को 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

गांव बूथगढ़ में जनसभा को संबोधित किया बलाचौर, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी सिद्ध बाबा जम्बू जीत जी के मंदिर भूरीवाले मालेवाल बूथगढ़ झंडूपुर में वार्षिक जोड़ मेले...
Translate »
error: Content is protected !!