2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव हर समुदाय तक पहुंच के लिए बनेंगे कल्याण बोर्ड

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कल्याण बोर्ड गठित करने का फैसला किया है, जिसके जरिए विभिन्न समुदायों से सीधे संवाद और योजनाओं को लेकर फीडबैक लेने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

सरकार पहले ही 21 राज्य स्तरीय कल्याण बोर्ड बना चुकी है। अब इन्हीं बोर्डों का विस्तार जिला और विधानसभा स्तर तक किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत राज्य की 117 विधानसभा सीटों और सभी जिलों में अलग-अलग समुदायों के लिए बोर्ड गठित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

समुदायों से सीधे संवाद की तैयारी

राजनीतिक हलकों में इस कदम को चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बोर्डों के माध्यम से सरकार विभिन्न जातियों और समुदायों के प्रभावशाली लोगों को संगठनात्मक ढांचे से जोड़ने का प्रयास करेगी, ताकि चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संपर्क मजबूत किया जा सके।

जनसंपर्क मजबूत करने में मदद मिलेगी

हालांकि सरकार का कहना है कि इन बोर्डों का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करना और समुदायों की समस्याओं व सुझावों को सरकार तक पहुंचाना है। सभी पद मानद होंगे और इन पर नियुक्त व्यक्तियों को वेतन या अन्य वित्तीय सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पहल से सरकार को अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाने और चुनावी माहौल में जनसंपर्क मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजदूर दिवस पर कामरेड रघुनाथ सिंह को सीपीआई(एम) द्वारा किया गया नमन

गढ़शंकर: मजदूर दिवस के अवसर पर आज सीपीआईएम कमेटी बीनेवाल वीत द्वारा मजदूरों तथा मेहनतकश लोगों के मसीहा कामरेड रघुनाथ सिंह की समाधि पर जाकर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर निर्मला देवी,...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के सुविधा केंद्र जनता के लिए साबित हो रहे ‘दुविधा केंद्र’ : खन्ना

होशियारपुर। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ प्रदेश की सभी महिलाओं को 1000-1500 रूपए प्रतिमाह देने की बात करती है और दूसरी तरफ लोगों द्वारा अप्लाई किये गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

19 जून को वोटिंग -23 को होगी वोटों की गिनती : पंजाब सहित 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान : चुनाव आयोग ने जारी कर दिया शेड्यूल

नई दिल्ली  : देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC ने भतीजी से की लव मैरिज : लड़की बोली- शादी तो चाचा से ही करूंगी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. यहां के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह किया, जिससे पूरे इलाके में...
Translate »
error: Content is protected !!