2047 तक जीवित रहें और विकसित भारत को देखें, पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान के लिए शाह ने की खड़गे की आलोचना

by

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार  को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके बयान की कड़ी आलोचना की. शाह ने कहा कि खड़गे ने अपने निजी स्वास्थ्य के मुद्दों में बेवजह पीएम मोदी को घसीटा है.

ऐसे बयानों से कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री के प्रति नफरत और डर साफ दिखाई देती है. अमित शाह की यह प्रतिक्रिया खड़गे के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. वह तब तक जिंदा रहेंगे जब तक कि पीएम मोदी को सत्ता से बाहर नहीं कर देते.  अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने नेताओं और पार्टी को पीछे छोड़ते हुए बहुत ही अभद्र बयान दिया है. इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से कितनी डरती है और उनसे कितनी नफरत करती है.’

पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान के लिए शाह ने की खड़गे की : शाह ने आगे कहा कि हम सभी प्रार्थना करते हैं कि खड़गे साहब लंबे समय तक स्वस्थ रहें. भगवान उन्हें लंबी उम्र दें और वे 2047 तक ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा होते देखें. खड़गे के इस बयान को लेकर बीजेपी दूसरे नेताओं ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी का कहना है कि यह बयान पीएम मोदी के प्रति कांग्रेस की नफरत और हताशा को दर्शाता है, जो राजनीतिक मर्यादा से परे है.

सियासी गहमागहमी के बीच बीते रविवार को पीएम मोदी ने भी खड़गे को फोन कर उनका हालचाल जाना. पीएम मोदी ने खड़गे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. यह घटना ऐसे समय हुई है जब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश : ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित

एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के अनुसार ज़िला में...
article-image
पंजाब

कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन से होशियारपुर में अंडर-19 क्रिकेट कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराया: डा. रमन घई

ध्रूविका सेठ, वंशिका, सुरभि ने कर्मवार 4, 3 व 2 कपूरथला खिलाड़ियों को किया आउट होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में कप्तान सुरभि के आल...
पंजाब

पोषण पखवाड़े को सफल बनाने के लिए पंचायतें अपना योगदान डालें: अमित कुमार पंचाल

गांवों में हर घर में पोषण वाटिका बनाने के लिए पंचायतों से अपील पोषण पखवाड़े के तीसरे दिन विभिन्न टीमों की तरफ से पंचायतों के साथ विचार-चर्चा हुई होशियारपुर : जि़ले में शुरू हुए...
Translate »
error: Content is protected !!