205 यूनिट रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गढ़शंकर में आयोजन

by

गढ़शंकर : उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बंगा रोड पर स्थित यूको हामा होटल में किया गया। बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर बड़ी गिनती में नौजवानों ने पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर गढ़शंकर के हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा अपने साथियों समेत कैंप में पहुंचकर शहीद भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धा के फूल अर्पित करने के उपरांत रक्तदान के लिए नौजवानों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर प्रबंधको द्वारा बताया गया कि कैंप के दौरान 205 के करीब यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा रक्तदान करने वाले नौजवानों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले में 39 योग ट्रेनर लोगों को सिखाएंगे योग : डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम्ज व ई.ओज को योग कक्षाओं के प्रति लोगों को जागरुक करने के दिए निर्देश

लोगों को नि:शुल्क चल रही इन योग कक्षाओं में शामिल होने की अपील की 7669400500 पर मिस्ड काल देकर नागरिक नि:शुल्क जुड़ सकते हैं होशियारपुर, 07 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ से आवाज आई… सीट के नीचे हम छिप गए… बिलासपुर बस हादसे में दो बच्चों की ऐसे बची जान.. बच्चों ने खुद बताया

एएम  नाथ । बिलासपुर : बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में 18 में से 16 लोगों को मौत हो गई। बस में सवार सिर्फ दो बच्चों की ही जान बच पाई है।...
article-image
पंजाब

आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!