21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत : पांगी के कुठल ढांक में गिरने से

by
एएम नाथ। चम्बा  :   जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच के दायरे में आने वाले कुठल गांव में एक युवक की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक भेड़ बकरियों को चराने के लिए कुठल ढांक की ओर गया हुआ था।  हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। उधर हादसे के बाद पुलिस थाना पांगी की टीम ने देरशाम को मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ पहुंचाया  हुआ है। जहां पर आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।  मृतक युवक की पहचान प्रेम सिंह उर्फ भोला पुत्र राम लाल निवासी निचला कुठल पंचायत साच तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है।
मिली जनकारी के अनुसार युवक अपने मवे​शियों को चराने के लिए कुठल ढांक की ओर से गया हुआ था। जहां पर अचानक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। देरशाम तक तक एक-एक कर मवेशी घर पहुंचे लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने गांव वासियों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस थाना पांगी की टीम को भी सूचित कर दिया गया। गांव से कुछ दूरी पर कुठल ढांक में जब तलाश की गई तो युवक का शव गहरी खाई में पाया गया। जिसके बाद शव को सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। जहां पर आज शव कोपोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक युवक माता पिता का एक्लौता लड़का था। युवक के माता पिता बुजुर्ग है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का होगा जोरदार स्वागत : ऊना ओल्ड बस स्टैंड के पास, घालुवाल चौक सहित हल्के के दौ दर्जन से अधिक जगह पर

हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 दिसंबर को अपने गृह जिला ऊना में आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनका जिले का यह पहला दौरा होगा। ऊना से हरोली तक मुकेश अग्निहोत्री का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी : सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी संग्राम के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके बाद बागियों ने बीजेपी को ज्वाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार 16 जून को लगेगा भंडारा: ब्रह्मचारी श्रावण स्वरूप स्वामी

पट्टा मेहलोग, 15 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के चीडू का पानी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व ठाकुरद्वारा में 16 जून ज्येष्ठ मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!