21 व 22 को ग्राम पंचायतों में होगी “एंटी चिट्टा” ग्राम सभा

by

चिट्टा गतिविधियोें से बनाई सम्पत्तियां होगी “ध्वस्त”-

प्रदेश भर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित होंगे एंटी चिट्टा अवेयरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट : ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं यहां आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को एंटी चिट्टा ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टा से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाओं की समीक्षा, चिट्टा की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा और कार्यवाही की जाएगी।
इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में अन्य विभागों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। ग्राम सभा में चिट्टा से सम्बन्धित पंचायत की सम्पूर्ण मैपिंग की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैें।
इसी कड़ी में प्रदेश भर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर एंटी चिट्टा अवयेरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंट में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। ये टूर्नामेंट ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीमों को मुख्यमंत्री द्वारा ईनाम राशि भी प्रदान की जाएगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टा तस्करी और सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई जा रही है। चिट्टा तस्करों की सम्पत्तियों की पहचान कर ली गई है। इन सम्पत्तियों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को चिट्टे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूल की पाठ्य पुस्तकों में एक अध्याय शामिल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों में ग्राम पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने चिट्टा के खिलाफ अभियान में एफपीओ और महिला मंडलों को शामिल करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव सी. पालरासु, महाधिवक्ता अनूप रतन, निदेशक ग्रामीण विकास राघव शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रवि ठाकुर के नामांकन में केलांग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाज़ सुनी नहीं, विधायक को जलील किया : जयराम ठाकुर

पिछले 15 महीनें में विकास की रेस में पीछे छूट गया लाहौल-स्पीति आज फिर से विधानसभा के चुनाव की स्थिति बनी है तो उसके ज़िम्मेदार सुक्खू ख़ुद है , मुख्यमंत्री के ज़िले के तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस जवान ससपेंड : वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से हिमाचल के 4 पुलिस जवानों ने खरीदी शराब की पेटी और अपनी गाड़ी में राखी

एएम नाथ। चंडीगढ़/ सोलन :  हिमाचल के सोलन जिले के 4 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस जवानों  ने वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से शराब की पेटी खरीदी और अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि गई जान

एएम नाथ। हमीरपुर :   हमीरपुर जिला में थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत टीकर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि जान चली गई है। हालांकि उपचार...
Translate »
error: Content is protected !!