21 मई से स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान : पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 30 जून तक जारी रहेगी

by

मई के तीसरे हफ्ते में प्रचंड गर्मी का कहर बरकरार है। इसी बीच पंजाब में स्कूल की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच 21 मई से स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान किया गया है, जो 30 जून तक जारी रहेगी।  मौसम विभाग द्वारा जारी गर्मी की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए और बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।। पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 30 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में हीट वेव से लेकर भीषण हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में 23 मई 2024 को हीट वेव चलने का अनुमान है।

पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि इन छुट्टियों के दौरान विभाग के शैक्षणिक/गैर-शिक्षण संवर्ग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन कर्तव्यों और निर्वाचन नियमों में निर्धारित कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

45 डिग्री के पार पहुंचा पंजाब का पारा
वहीं, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदला था. इस आदेश के बाद स्कूल सुबह 7.00 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक संचालित किए जाते थे। अब मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पंजाब में समर वोकेशन की घोषणा कर दी गई है. बता दें, पंजाब में तापमान 45 डिग्री से पार हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विवेक व साहिल ने आईलेट्स में प्राप्त किए 8.5 बैंड : प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से

होशियारपुर : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा(रिटायर्ड ) ने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर मेें चल रहे आईलेट्स सैंटरके विद्यार्थियों विवेक बांसल व साहिल ने 8.5...
article-image
पंजाब

गढशंकर में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों दिए निर्देश : बाढ़ के बाद बिमारियां फैलने की अशंका के चलते एसडीएम ने सिवल अस्पताल में सेहत विभाग की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर की अध्यक्षता में बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और एसडीएम ने बाढ़ के बाद बिमारियों फैलने की अशंका के...
article-image
पंजाब

पंजाब में बच्चों तक पहुंचा नशा, कपूरथला में सेवन करता दिखा बच्चा : समाना में चोरी करते पकड़ा गया 14 वर्षीय किशोर

दो घटनाओं के वीडियो प्रसारित होने से नाबालिगों में नशे की लत और इसकी आपूर्ति पर उठे सवाल; समाना मामले में पुलिस कार्रवाई का दावा, कपूरथला के बच्चे के उपचार की जानकारी सामने आई...
article-image
पंजाब

महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई, जिसमें 40 महिला नवआरक्षक पास...
Translate »
error: Content is protected !!