21 सितम्बर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध – 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगे अश्विन नवरात्र मेले : एसडीएम डॉ संजीव शर्मा

by

राकेश शर्मा l. ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक किसी भी प्रकार के हथियारों, गोला-बारूद और विसफोटक पदार्थों के परिवहन एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय – सफेदा,पापुलर और बांस तथा खैर व अन्य पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा पहली अप्रैल से पंजाबियों को लूटने की तैयारी 

प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी का भाग सिंह अटवाल (कनाडा) ने किया कड़ा विरोध- गढ़शंकर, 24 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल से अन्य सहित पंजाबियों को लूटने की तैयारी कर ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की...
Translate »
error: Content is protected !!