21 से 31 मार्च तक लगने वाली मैड़ी मेले की सफलता के लिए डिप्टी कमिश्नर ऊना ने की बैठक, पंजाब के अधिकारियों के साथ चर्चा

by

मैड़ी होली मेले में 28 मार्च को चढ़ेगा झंडा, ओवर लोडिंग रोकने के लिए पंजाब से सहयोग की मांग
ऊना/होशियारपुर, 23 फरवरी
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में 21 से 31 मार्च तक लगने वाली मैडी मेले की तैयारियों संबंधी बैठक करते हुए ऊना के डिप्टी कमिश्नर राघव शर्मा ने बताया कि डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में 21 से 31 मार्च तक मेला लगेगा और 28 मार्च को झंडा चढ़ाने की रस्म होगी।
मेले की तैयारियों संबंधी पंजाब के अधिकारियों एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन व डी.एस.पी(डी) राकेश कुमार से आनलाइन बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने यातायात के प्रबंधों, पार्किंग, ओवरलोडिंग आदि संबंधी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी मैड़ी में 5 से 8 लाख श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। मेले में शामिल होने के लिए पंजाब व हरियाणा से श्रद्धालु अकसर ट्रकों, ट्रालियों व अन्य मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग कर पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है, इसलिए बेहद आवश्यक है कि ओवरलोडिंग को रोका जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऊना हादसों को रोकने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें पंजाब का सहयोग अनिवार्य है, विशेष रूप से पड़ोसी जिलों का। अगर पंजाब में ही ओवरलोडिंग की समस्या पर नकेल कसी जाए, तो जिला प्रशासन ऊना को सुविधा होगी तथा मैड़ी मेले के आयोजन में सुविधा होगी।
राघव शर्मा ने कहा कि मालवाहक वाहनों में ओवरलोड होकर आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए हिमाचल पुलिस तथा पंजाब पुलिस संयुक्त नाके लगाएंगे। मैहतपुर-नंगल के बीच, पंजाब के साधु चक्क, मरवाड़ी तथा गगरेट आरटीओ बैरियर के पास पिछले वर्ष की भांति पुलिस नाके स्थापित होंगे। ट्रैफिक नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए इन स्थानों के अतिरिक्त गढ़शंकर की तरफ भी इस वर्ष संयुक्त पुलिस नाका लगाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर राघव शर्मा ने कहा कि ओवरलोडिंग करके आने वाले वाले श्रद्धालुओं को नाकों पर उतारा जाएगा तथा यहां से उन्हें शटल बस की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसका प्रबंध एचआरटीसी की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित रोपड़, होशियारपुर तथा जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों से ओवरलोडिंग तथा अन्य ट्रैफिक नियमों को अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पंजाब प्रशासन भी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले को वहीं पर रोके और अपने स्तर पर मैड़ी तक शटल बस सुविधा प्रदान करे तो इससे काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग की समस्या पर लगाम कसने के लिए मैड़ी के गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से भी सोशल मीडिया पर अपील करवाई जाएगी।
नैहरियां-नंदपुर रोड रहेगा वनवे
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मैड़ी मेला के दौरान नैहरियां-नंदपुर रोड वनवे रहेगा। इस सडक़ पर नैहरियां से नंदपुर की ओर आने की अनुमति रहेगी, जबकि मैड़ी जाने के लिए अंब होते हुए ही जाना होगा। बैठक में उनके ए.डी.सी डा. अमित कुमार शर्मा, ए.एस.पी विनोद धीमान, एस.डी.एम अंब मनेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में है – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । झारखंड में रविवार को इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से पंजाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभार : हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्ट, सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा,

मंडी : संकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड रन मैराथन 29 जुलाई को होगी आयोजित : डॉ. दीपाली शर्मा

एएम नाथ। मंडी, 28 जुलाई।  स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी में 29 जुलाई को पांच किलोमीटर लंबी रेड रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!