213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 18 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों से 213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाये अभियान में उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब दो मामलों में दो महिलाओं सहित तीन लोग नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए गए। उन्होंने बताया कि एएसआई रमनदीप कौर पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर-नवाशहर रोड पर नहर की पुलिया पर संदेहास्पद व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने पैदल आ रही दो महिलाओं को रोका तो एक महिला द्वारा फेके गए लिफाफे में 57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उस महिला की पहचान कुलदीप कौर पत्नी सतपाल व दूसरी महिला ने अपना नाम कमी पत्नी कश्मीरी लाल निवासी देनोवाल खुर्द बताया तलाशी लेने पर उसके पास से 81 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे मामले में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह बंगा रोड पर नहर के पुलिया पर संदेहास्पद व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने नहर किनारे पैदल आ रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 75 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। उक्त व्यक्ति की पहचान सोहन लाल पुत्र महिंदर पाल निवासी देनोवाल खुर्द के रूप में हुई। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत केस दर्ज किए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशीला पदार्थ किस्से खरीद करते थे और आगे किसे बिक्री करते थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहे दो को पुलिस ने किया काबू, एक लाख रुपए भी बरामद

अमृतसर। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग अभियान चलाकर कार में हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहे दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के गांव...
article-image
पंजाब

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालीयां, ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, लोगों के लिए बन रहे मुसीबत का कारण

गढ़शंकर : दोपहिया वाहन चालकों को छिप कर खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले यहां घेर-घेर कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद उनके हाथ मे तगड़े जुर्माने का चालान काट कर पकड़ा देते...
article-image
पंजाब

गुंडागर्दी…. फिरौती न देने पर पुराने कार शोरूम को आग के किया हवाले : गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

अमृतसर :  मजीठा क्षेत्र से गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। यहां एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर एक युवक के पुरानी कारों के शोरूम को आग के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED का दावा : जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहेकी अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए ED ने दावा...
Translate »
error: Content is protected !!