22 दिन पहले ली थी बाइक : वहीं बन गई इकलौते बेटे की मौत का कारण

by

एएम नाथ । देहरा :  ग्राम पंचायत ठठलेहड़ के गांव अंब लाहड़, पोस्ट ऑफिस घेड़ मानगढ़ निवासी 17 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र संजय कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार देर शाम एनएच-503 पर खबली दोसड़का, देहरा के समीप उस समय हुआ, जब वह देहरा बाजार से नए कपड़े खरीदकर अपने घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, आदर्श की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे संभाला और गंभीर हालत में देहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।

आदर्श कुमार गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी में प्लस टू का छात्र था. वह पढ़ाई में मेहनती, व्यवहार में सरल और मिलनसार स्वभाव का था. स्कूल में जल्द होने वाली फेयरवेल पार्टी की तैयारियों में वह पूरे उत्साह के साथ जुटा हुआ था. सहपाठी उसे एक मददगार दोस्त के रूप में जानते थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

परिजनों के अनुसार, आदर्श ने करीब 22 दिन पहले 220 सीसी पल्सर एन सीरीज बाइक खरीदी थी. बाइक लेने की उसकी जिद ही काल का कारण बन गई. माता-पिता की तमाम समझाइश के बावजूद उसने यह बाइक ली थी. परिवार को क्या पता था कि यही बाइक उसकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।

दो बहनों का इकलौता भाई था आदर्श : आदर्श दो बहनों का इकलौता भाई था. बड़ी बहन प्रिया (26) बठिंडा में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहन रिया (24) चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में सीए हैं. भाई की असमय मौत से दोनों गहरे सदमे में हैं. परिजनों के अनुसार, बहनों के लिए आदर्श सिर्फ भाई नहीं, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा था।

आदर्श के पिता संजय कुमार एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. सीमित आय के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था और माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा माना जाता था. बेटे की मौत ने उनके जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भर पाना असंभव नजर आ रहा है. मां कविता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और घर में कोहराम मचा है।

क्षेत्र में शोक की लहर :  आदर्श का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया गया. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. गांव के लोग, रिश्तेदार, शिक्षक और छात्र गहरे सदमे में हैं. देहरा पुलिस जिला के एसपी मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि नाबालिग बच्चों का वाहन चलाना लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है. कानूनन 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है. बावजूद इसके कई अभिभावक भावनाओं में बहकर बच्चों को वाहन सौंप देते हैं और लापरवाही की वजह से बच्चों के साथ-साथ दूसरों की जान पर खतरा बना रहता है. ऐसे में अभिभावक जिम्मेदारी समझें और कानून का सख्ती से पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे...
Translate »
error: Content is protected !!