22 पेटी अवैध शराब बरामद : आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

by
 गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक कार सवार व्यक्ति से 22 पेटियां अवैध शराब की बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुंमदडा को मुखबिर ने सूचना दी थी कि चंडीगढ़ की तरफ से आ रही कार नंबर पब 12 एफ 1270 को रोककर तलाशी ली जाए तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की जा सकती है। इस सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उक्त कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 22 पेटी शराब की बरामद हुई और कार चालक की पहचान रमन कुमार उर्फ विक्की पुत्र जगदीश निवासी धियानी थाना पोजेवाल जिला नवाशहर के रूप में हुई। रमन कुमार बरामद शराब के संबंध में कोई कागजात पेश नही कर सका इसलिए उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ का मामला: NIA ने पंजाब में नामित आतंकवादी रमनदीप सिंह की संपत्ति की जब्त

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में रमन के नाम से जाने जाने वाले नामित व्यक्तिगत आतंकवादी रमनदीप सिंह की अचल संपत्ति को जब्त करके खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़...
article-image
पंजाब

केसरी महिला शक्ति एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा खोले गए सिलाई सैंटर का उद्घाटन

गढ़शंकर : नजदीकी गांव रामपुर (बिलड़ों) में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत केसरी महिला शक्ति एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा गांव की जरुरतमंद लड़कियों एवं महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग...
Translate »
error: Content is protected !!