हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

by

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए व युवा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित जन समूह ने जमकर नारेवाजी करते हुए नारे लगाए कि हिमाचल का नेता कैसा हो मुकेश जैसा हो। जिससे एक बार फिर बतौर हिमाचल को मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया गया।ना

मांकन पत्र भरने के बाद मुकेश अग्रिहोत्री हरोली विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करने लगे तो मंच टूट गया तो एक बार तो असहज हो गए। मंच टूटने से कुछ लोगो को चोटें भी आई। लेकिन कुछ ही मिनटों में ही मुकेश अग्रिहोत्री जनता की वीच पहुंच गए और मंच टूटने की घटना को हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार से जोड़ते हुए कहा कि आज मंच टूटा 25 दिन जय राम सरकार टूट जाएगी। मंच तो धीरे धीरे गिरा लेकिन जय राम सरकार धड़ाम करते हुए गिरेगी। जिसके बाद उन्होंने जय राम सरकार पर और भाजपा पर जोरदार हमले करते हुए कहा कि भाजपा की बुरी हालत होने जा रही है अव चाहे प्रधानमंत्री आ जाए चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति आ जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैलीकाप्टर में ऊपर उड़ते रहे नीचो प्रदेशवासियों पर लाठिया वरसती रही। अव प्रधानमंत्री, केंद्र पंत्री सम्रिति ईरानी आए जा कोई और भाजपा सरकार की विदाई तय है। हिमाचल में हवा की दिशा बदल गई है। हरोली में कालेज पांच वर्ष में क्यों नही बनाया गया। दो लोग हरोली में कालेज नहीं बनने देना चाहते लेकिन 12 दिसंबर को काग्रेस की सरकार बनेगी तो हरोली में कालेज बनना शुरू हो जाएगा। भाजपा बताए कि हिमाचल के हमारे दुारा बनाए सबसे लंबे पुल को रंग क्यों नहीं हुया, लाईटे क्यों नहीं लगी। लेकिन उधर सरकार बदलेगी इधर पुल को रंग होना शुरू हो जाएगी और लाईटें लगनी शुरू हो जाएगी। हमने तीन सरकारी कालेज बनवाए, ट्रिप्लआईटी बनवाया, दो आईटीआई बनवाई, 33 सीनियर सैकंडरी स्कूल बनवाए, नर्सिग कालेज व ला कालेज बनवाए। हरोली में एसडीएम, डीएसप कार्यालय, थाना बनाया और सिवल अस्पताल बनवाया। इसके ईलावा हमने सकिल डिवैल्प्मेंट सैंटर खेला लेकिन इन लोगो ने चलने नहीं दिया। लेकिन सरकार बनते ही सकिल डिवैलप्मेंट सैंटर को सही तरीके से शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ने कसा तंज :

  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर तंज कसा है। सीएम जयराम ने ट्वीट किया- वो कहते थे हमारा तंबू उखड़ने वाला है आज उनका अपना ही तंबू उखड़ गया। सीएम ने ट्विटर पर मुकेश अग्निहोत्री का संबोधन के दौरान हरोली जनसभा में मंच टूटने का वीडियो भी पोस्ट किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The lifting issue is being

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha  : Oct 26-  Continuing  its spree to visit grain markets in the district, Deputy Commissioner Komal Mittal accompanied by local MLA Karambir Singh Ghuman, SSP Surendra Lamba and concerned officials...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी साबुन फैक्टरी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरुद्ध फिर से संघर्ष करने का किया फैसला।

गढ़शंकर, 06 अगस्त  : ‘लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी की विशेष मीटिंग कमेटी प्रधान सूबेदार अशोक कुमार की अध्यक्षता में गढ़शंकर के बीत इलाके के मैहिंदवानी गांव में हुई। इस मीटिंग की जानकारी...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का किया दौरा

होशियारपुर 09 मार्च: सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया गया। जिस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों की समस्याओं को जाना व उनके कानूनी...
article-image
पंजाब

जंगलात वर्कर्स यूनियन में वन मंडल अधिकारी के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजा 

गढ़शंकर, 25 सितंबर : जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब की शाखा गढ़शंकर द्वारा प्रांतीय नेता अमरीक सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन वन मंडल अधिकारी के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजा...
Translate »
error: Content is protected !!