सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का किया दौरा

by

होशियारपुर 09 मार्च:
सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया गया। जिस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों की समस्याओं को जाना व उनके कानूनी अधिकारों से उनको परिचित करवाया। उन्होंने बच्चों को जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से चलाई जा रहे नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया व उन्हें सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया।
ब्लाइंड स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए हारमोनियम बजाकर गीत सुनाया गया। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बच्चों की कला की प्रशंसा करते हुए उन्हें जिंदगी में आगे बढऩे की प्रेरणा भी दी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को होशियारपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ लॉ विद्यार्थी मेहताब सिंह भट्टी, कनवी अरोड़ा व इंचार्ज अतर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को हिरासत में लिया : गलती से पंजाब की सीमा की थी पार

फिरोजपुर :  पंजाब सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह अनजाने में सीमा...
article-image
पंजाब , समाचार

लाखों का सामान चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर किया चोरी : पुलिस को दी शिकायत, माहिलपुर पुलिस ने की जांच शुरू

माहिलपुर : गढ़शंकर-माहिलपुर रोड़ पर अड्डा टूटोमाजारा के हाई स्कूल के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इस बात का पता उस समय चला जब किसी व्यक्ति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
Translate »
error: Content is protected !!