22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

by

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में शानो शौकत से शुरू हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत के मौके पर कॉलेज की छात्राओं में वार का गायन किया और फिर  शिरोमणि कमेटी के सदस्य संत चरणजीत सिंह जस्सोवाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए अरदास की। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां और अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर और कमेटी की उपस्थिति में  शिरोमणि कमेटी सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह रॉय और शिरोमणि कमेटी सदस्य चरणजीत सिंह जस्सोवाल ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और गुब्बारे हवा में छोड़ कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
जिसके बाद शुरू हुए फुटवाल मुकाबलों में  कॉलेज वर्ग के मैच में दशमेश फुटबॉल अकादमी श्री आनंदपुर साहिब ने फुटबॉल अकादमी पालदी  को पेनल्टी किक से 6-5 के अंतर से हराया तथा  क्लब वर्ग के मैच में इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा ने नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब को 4-0 गोल के अंतर से हराया।
इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर ने आये हुए सभी व्यक्तियों का धन्यवाद किया।  कुलवंत सिंह यू.के. अध्यक्ष, कबड्डी फेडरेशन यूके ने टूर्नामेंट के प्रयासों की सराहना की।  टूर्नामेंट के दूसरे क्लब वर्ग के मैच में कनाडा कमेटी के संरक्षक सुच्चा सिंह मान कनाडा, गुरजीत सिंह मान कनाडा और मनजीत सिंह मान कनाडा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत करवाई । इस अवसर पर विशेष तौर पर सीनियर वाईस प्रधान डॉ हरविंदर सिंह बाठ, शविंदरजीत सिंह बैंस, महासचिव बलवीर सिंह बैंस, प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा, कैशियर योग राज गंभीर, राजिंदर सिंह शुका, सतनाम सिंह संघा न्यूजीलैंड, रणजीत सिंह खख , अमरजीत सिंह मोरांवाली बलराज सिंह तूर, स्टेज सेक्रेटरी रोशनजीत सिंह पनाम, अमनदीप सिंह बैंस, ज्ञानी बलवीर सिंह चंगियाड़ा, मंजीत सिंह भुल्लर, शलिंदर सिंह राणा, अलविंदर सिंह शेरगिल वैंकूवर, बूटा सिंह अलीपुर, हरजीत सिंह भातपुर , सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह, बाघेल सिंह लल्लियां, दर्शन सिंह मट्टू, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, डाॅ. कीमती लाल, कमलजीत बैंस, सतनाम सिंह पारोवाल, डाॅ. लखविंदर लक्की व अन्य मौजूद रहे।
131 : डॉ. जंग बहादुर सिंह रॉय और शिरोमणि कमेटी सदस्य चरणजीत सिंह जस्सोवाल गुब्बारे हवा में छोड़ कर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए।  साथ में डॉ कमेटी के सीनियर वाईस प्रधान  हरविंदर सिंह बाठ व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी की धार्मिक परीक्षा पास की

दो छात्राओं ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर: 28 अगस्त: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल ली जाती धार्मिक परीक्षा में सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्त -5 बैठकें 33घंटे चली, 379 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवाए : कुलदीप सिंह पठानियां

  एएम नाथ। धर्मशाला :. हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोघित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की सबसे महंगी शादी: खर्च हुए 500 करोड़ : सिर से पैर तक 90 करोड़ के गहने, नेकलेस पहना था 25 करोड़ का

देश और दुनिया में लोग शादी पर जमकर पैसा खर्च करते हैं।।भारत में तो शादी-ब्याह रीति-रिवाजों के साथ होने वाला एक ग्रांड इवेंट है। देश में एक से बढ़कर एक शादियां हुईं, जिनकी मिसालें...
Translate »
error: Content is protected !!