22 जुलाई से 23 जुलाई तक होगी बग्गा स्थित चमेरा-ll के बांध की सिल्ट प्लाशिंग

by

एएम नाथ। चम्बा : महाप्रबंधक पावर स्टेशन चमेरा-ll ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर स्टेशन के जलाशय की फ्लशिंग 22 जुलाई रात्रि 11 बजे से लेकर 23 जुलाई शाम 6 बजे (अनुमानित) तक करना प्रस्तावित है जो कि बग्गा में चमेरा-ll बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्धारित होगा।

 

उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान बग्गा स्थित चमेरा-ll के डैम के गेट खोलकर पानी धीरे धीरे छोड़ा जायेगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए जो 22 जुलाई रात्रि 11 बजे से लेकर 23 जुलाई शाम 3 बजे (अनुमानित) तक किया जायेगा । इस दौरान चमेरा-ll के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है।
इस दौरान बग्गा स्थित चमेरा-ll के डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाक़ों के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।

जिसमें जलाशय की फ्लशिंग के दौरान स्थानीय समाचार पत्रों एवं स्थानीय एलेक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के साथ साथ पानी छोड़ने से पूर्व सायरन हूटर द्वारा भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

बग्गा स्थित चमेरा-ll डैम से लेकर चमेरा-l के जलाशय तक गाडी द्वारा प्रचार करने के अलावा ग्राम पंचायत के प्रधानों को व्हाट्सप्प एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
महाप्रबंधक पावर स्टेशन चमेरा-ll ने रिहायशी इलाक़ों के लोगों से आग्रह किया है कि 22 जुलाई रात्रि 11 बजे से 23 जुलाई शाम 6 बजे तक चमेरा-ll डैम की फ्लशिंग के दौरान रावी नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होगी अतः नदी के किनारे न तो स्वयं जाएं न किनारे पर सामान रखें और न ही मवेशियों को जाने दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

त्रासदी से 25 वर्ष पीछे चला गया सराज, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार : जयराम ठाकुर

 पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 27 वर्षों तक मैंने और सराज के लोगों ने मिलकर पहुंचाया था मुकाम पर सरकार को चेताया, अभी कुछ कह नहीं रहा, लेकिन जिस तरह से काम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 दिन में 7 नए कोरोना पॉजिटिव : 24 घंटे के दौरान सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला

शिमला : हिमाचल में बीते 24 घंटे में 999 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से मात्र एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दुनियाभर में BF.7 वैरिएंट के अलर्ट के बीच राज्य के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल को जिला ऊना की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकः डीसी राघव शर्मा

राघव शर्मा ने मनरेगा व 15वें वित्तायोग के तहत कार्य विभागीय शैल्फ में डलवाने को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना :   जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अप्रैल 2022 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी भूमि तक्सीम के लंबित मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं – उपायुक्त

हर माह की एक व दो तारीख को किया जाएगा राजस्व लोक अदालतों का आयोजन – राघव शर्मा ऊना, 21 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के भूमि तक्सीम से संबंधित मामलों को...
Translate »
error: Content is protected !!