उपायुक्त ने लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश : विधायक प्राथमिकताओं से संबंधित कार्यों की प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विधायक प्राथमिकताओं के संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विधायक प्राथमिकताओं के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से चम्बा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पार्किंग सुविधाओं के निर्माण, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में फर्नीचर एवं स्वास्थ्य उपकरणों की स्थापना, रेडियोलॉजिस्ट के पदों को भरने, चम्बा जिला को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, चुवाड़ी से चम्बा के मध्य प्रस्तावित टनल परियोजना, खजियार में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, चम्बा में इंडोर खेल स्टेडियम एवं लघु सचिवालय के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के सुधार कार्यों आदि की उपायुक्त द्वारा समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओक ओवर मे बान का पौधा रोपकर 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कामुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर मे बान का पौधा रोपकर 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस वर्ष वन विभाग ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बुटेल ने किया 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन : सुक्खू सरकार ने शिक्षा में दी नईं दिशा : आशीष बुटेल

पालमपुर, 17 अक्तूबर – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ में शिक्षण संस्थानों एक्स्ट्रा को-क्यूरीकुलर एक्टिविटी को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर, इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री : शरची में पूर्व सैनिक अनूप राम के घर ठहरे मुख्यमंत्री

नगलाड़ी-शरची सड़क को बेहतर बनाने के लिए आकलन तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में आपदा से निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन तैयार : बड़ा भंगाल सहित बर्फबारी वाले क्षेत्रों में किया राशन का भंडारण : DC हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा जिला प्रशासन बर्फबारी के दौरान जिला में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस संदर्भ में उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!