22 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का ब्लॉक अफसर गिरफ्तार

by

खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति वाली फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी थी रकम; विजिलेंस ने दलाल को भी दबोचा

सोलन। एएम नाथ।  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने वन विभाग के पट्टा रेंज में तैनात ब्लॉक अफसर (बीओ) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर उसे आगे बढ़ाने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। मामले में रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले कथित दलाल को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

फाइल पर हस्ताक्षर के लिए कर रहा था टालमटोल

विजिलेंस के अनुसार पट्टा ब्लॉक में तैनात बीओ खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने में कथित तौर पर टालमटोल कर रहा था। ठेकेदार ने पटवारी स्तर से आवश्यक अनुमति हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद बीओ फाइल पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी कर रहा था।

आरोप है कि इसके बाद बीओ ने दलाल नरेश के माध्यम से ठेकेदार से रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद दोनों के बीच 22 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

ठेकेदार ने पहले ही विजिलेंस को दी सूचना

ठेकेदार ने रिश्वत की मांग की जानकारी पहले ही विजिलेंस को दे दी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने शुक्रवार को पट्टा क्षेत्र में जाल बिछाया।

तय योजना के अनुसार ठेकेदार ने दलाल के माध्यम से रिश्वत की रकम बीओ तक पहुंचाई। इसी दौरान सिविल वर्दी में तैनात विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए बीओ और कथित दलाल दोनों को पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके से कब्जे में ले ली।

 डीएसपी विजिलेंस अनिल कुमार ने बताया कि दोनों को रिश्वत लेते मौके पर पकड़ा गया है। आरोपियों को शनिवार को सोलन स्थित अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विलय किए गए स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स को बाहर नहीं किया जाएगा

एएम नाथ।   शिमला :  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू   ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत  सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया : जयराम ठाकुर

हर दिन केंद्र की तरफ से किसी ने किसी योजना में करोड़ों रुपए हिमाचल को मिलता है केंद्र से जो पैसा अब तक आया है उसका हिसाब दे सरकार सर्दियों के मौसम में लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
Translate »
error: Content is protected !!