22.35 करोड़ रुपये के लोकार्पण व शिलान्यास …..16.43 करोड़ से बनेगी कनोल-लग बतूनी-मोर्छ सड़क : केवल सिंह पठानिया

by

धारकण्डी क्षेत्र में 65 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार…..सड़क, पुल और विद्युत व्यवस्था को मिली मजबूती

एएम नाथ।  शाहपुर, 16 मार्च : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकण्डी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कुल 22.35 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 16.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कनोल-लग बतूनी-मोर्छ सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने भनाला से रूलेड सड़क पर 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। वहीं, 3.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रहाल पुल पर बने 50 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण भी किया।
इसी क्रम में केवल सिंह पठानिया ने 27.41 लाख रुपये की लागत से बने 25 केवीए विद्युत वितरण उपकेंद्र, लग बतूनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकण्डी क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने इन सभी विकास योजनाओं के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मूसलाधार बारिश के बीच भी धारकण्डी के लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
स्थानीय लोगों ने उन्हें धारकण्डी का पारंपरिक पट्टू, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी तरसेम जरियाल ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का स्वागत करते हुए धारकण्डी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय निवासी ओमराज ने भी अपने विचार रखते हुए विभिन्न उद्घाटनों एवं शिलान्यासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सयुंक्त निदेशक कृषि डॉ राहुल कटोच, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उपनिदेशक बागवानी डॉ अलक्ष पठानिया, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रताप जरियाल, जोधा राम, बिहारी लाल,पूर्व जिप सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व उपप्रधान पप्पू, लालमन, शशि पाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, धारकण्डी क्षेत्र के सैकड़ों लोग एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंद लाल खेपड़ कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में चौथे स्थान पर रहा

मैहतपुर :   हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर में कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में टिब्बियां के नंद लाल खेपड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैहतपुर में अंतरराष्ट्रीय अभिषेक खतरी दुारा कलासिक बाडी बिलडिग मकावले का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर से जांची सुविधाएं जताया संतोष

एएम नाथ। सोलन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर (बाल अधिकार एवं वरिष्ठ नागरिक) बालकृष्ण गोयल ने आज सोलन ज़िला में मानव अधिकारों की दृष्टि से कुछ स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार से मरीज किया एअर लिफट :पीजीआई में करवाया एडमिट

85 वर्षीय धर्मी अंधरग की वजह से नाजुक स्थिति में बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के 02 हेलीकॉप्टर से ली मदद एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
Translate »
error: Content is protected !!