22 IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए तबादले : ज्योति यादव को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह  को एसएसपी रोपड़

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से 10 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में कुल 22 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों को प्रमोशन देकर उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिसूचना के मुताबिक  नरेश कुमार को स्पेशल डीजीपी मानव अधिकार, पंजाब से बदलकर स्पेशल डीजीपी, पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, चंडीगढ़ लगाया गया है। वहीं अमरदीप सिंह राय  को ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के साथ पब्लिक ग्रीवेंस डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जानें किन्हें-किन्हें किया गया प्रोमोट :  कौस्तुभ शर्मा ( को आईजीपी, एएनटीएफ से पदोन्नत करके एडीजीपी, मानव अधिकार, पंजाब बनाया गया है। जगदाले निलंबरी विजय  को पदोन्नति देकर एडीजीपी, एएनटीएफ और आईजी, फरीदकोट रेंज का संयुक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजपाल सिंह  को भी प्रमोशन देकर आईजी, क्राइम और आईजी, पीएपी-2 चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सनेहदीप शर्मा, संदीप गोयल, जसदेव सिंह सिद्धू, संदीप कुमार गर्ग, ध्रुव दहिया, गुलनीत सिंह खुराना, अखिल चौधरी, अमनीत कोंडल, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी और अन्य अधिकारियों के पद और रैंक में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, ज्योति यादव को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह  को एसएसपी रोपड़ और दर्पण आहलूवालिया  को एसएसपी खन्ना नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्षेत्रीय लोगों को साफ सुथरा ये बढ़िया खान पान की चीजें उपलब्ध करवाना हमारा उद्देश्य : हरप्रीत,पंकज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में हरप्रीत सिंह चेला की ओर से विदेश से लौटने के बाद पंकज दास पंचनगल के साथ मिलकर डोमिनिक बफे खोला गया जिसका उद्घाटन आज पंकज...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
article-image
पंजाब

4 पेटी शराब रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जनवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध घर में 4 पेटी शराब रखने के आरोप में 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर है जबकि आरोपी फरार होने...
article-image
पंजाब

आतंकी अर्श डल्ला को कनाडा में मिली जमानत, भारत में हैं 70 FIR दर्ज

कनाडा की अदालत ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को जमानत दे दी है. पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. डल्ला कभी लॉरेंस...
Translate »
error: Content is protected !!