22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

by

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर की बैठक
ऊना: 17 अगस्तः जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दो समारोहों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिला का पहला कार्यक्रम 22 अगस्त को विस क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत अंब खेल मैदान में सांय 3 बजे होगा, जबकि 23 अगस्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बंगाणा में दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। दोनों समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इन समारोहों की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
डीसी ने कहा कि जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले समारोहों के लिए एडीएम ऊना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जहां पर हिमाचल प्रदेश बनने के बाद हुए अथाह विकास के सफर को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए और प्रदर्शनियों की तैयारी समय पर पूर्ण करने को कहा।
बैठक के दौरान जिलाधीश राघव शर्मा ने पुलिस को सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का सही प्रबंधन करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा : केवल सिंह पठानिया

माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप शाहपुर, 12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद...
हिमाचल प्रदेश

Baijnath News : विनवा नदी एवं खीरगंगा घाट क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम संकल्प गौतम

एएम नाथ। बैजनाथ, 24 मई : उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने आज विनवा नदी तथा खीरगंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां लगातार बढ़ रही गंदगी एवं कूड़ा-कचरा फेंके जाने की समस्या पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में कोटला व शाहपुर से विद्युत फीडरों की होगी व्यवस्था : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 पोस्ट कोड के 699 पदों के लम्बित परिणामों को घोषित करने की कर दी स्वीकृति प्रदान : जाने… हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित करने...
Translate »
error: Content is protected !!