22 जनवरी को ईसपुर में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी होगी आयोजित

by
ऊना, 19 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी।
राघव शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आम लोगांे की समस्याओं के निदान, लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ आम लोगांे तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत 22 हरोली, 24 जनवरी को ऊना विधानसभा व 30 जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होंगे जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी को गगरेट विधानसभा क्षेत्र और 28 जनवरी को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु करेंगे। उपायुक्त ने जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगड़ाह में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल

संगड़ाह में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग, आधी रात करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमानत खारिज : रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी की अदालत ने को जमानत पर रिहा करने से किया इन्कार

एएम नाथ। शिमला : विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने आरोपी नरेंद्र सिंह रावत निवासी उत्तराखंड (वर्तमान पता-ग्रेटर नोएडा (पश्चिम), गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) को जमानत पर रिहा करने से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

948 अभ्यर्थियों ने पास किया जेबीटी सीबीटी

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जेबीटी ट्रेनी भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। सीबीटी में 948 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन 948...
Translate »
error: Content is protected !!