22 लाख की लागत से फुटबॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम बनके हुआ तैयार : विधायक घुम्मण ने दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित खेल पार्क का किया उद्घाटन

by

दसूहा/होशियारपुर, 27 नवंबर :

दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय खेल पार्क का विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए विधायक घुम्मण ने कहा कि यह आलीशान खेल का मैदान करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें वॉलीबॉल खेल का मैदान, फुटबॉल मैदान, घूमने के लिए पार्क ट्रैक, बच्चों के लिए झूले और युवाओं के लिए ओपन जिम है। उन्होंने कहा कि दसूहा विधान सभा क्षेत्र में यह तीसरा ऐसा खेल पार्क है और आने वाले दिनों में और भी पार्क तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही लोगों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खेल के मैदानों में खेलने से युवा स्वस्थ और मजबूत रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे। इसी तरह बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी ये मैदान वरदान साबित होंगे। इस मौके पर इलाका निवासीयों ने आम आदमी पार्टी सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि पहली बार कोई सरकार गलियों-नालियों से हटकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्क से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस अवसर पर बी. डी. पी. ओ धनवंत सिंह रंधावा. सरपंच जगीर सिंह, गुरुमीत सिंह लक्की, रसपिंदर सिंह काहलों, एस. एच. ओ हरप्रेम सिंह, कमल मालवा ब्लॉक अध्यक्ष, नरेश कुमार नेशी, बलवीर सिंह लड्डू, लंबदार कुलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, परलोक सिंह टेरकियाना, के. पी संधू, संतोख तोखी, दलजीत सिंह, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, जुझार सिंह, सुरम सिंह, सचिव जरनैल सिंह, संदीप सिंह ढिल्लों, संतोख सिंह, गुरनाम सिंह, परमजीत सिंह गोगी, लाडी विर्क, रोहित बाजाचक, बाजवा ऊची बस्सी, गगन चीमा, प्रैटी नारायणगढ़ व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कड़े शब्दों में की निंदा

-बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत- चेयरमैन संदीप सैनी होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आगनबाड़ी वर्कर्स ने केंद्र व पंजाब सरकार की बाल विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए केंद्रीय फरमानों के पत्र जलाकर किया रोष प्रदर्शन

केंद्र और पंजाब सरकार छोटे बच्चों को खाना खिलाने की तैयारी कर रही है और सरकार लगातार पोषण ट्रैकर ऐप पर बिना टैब वाली वर्कर्स से मुफ्त काम ले रही – लखविंदर कौर उस्मानपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष बनने पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर 22 जनवरी  : नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनसे मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके खन्ना ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22800 रुपये से लेकर 114450 रुपये का मिलेगा वेतन – विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे युवाओं को अबूधाबी और दुबई में नौकरी का मिलेगा अवसर तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में भरे जाएंगे पद

बायोडाटा, पासपोर्ट, प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय में करें संपर्क एएम नाथ। चंबा, अक्तूबर 26 :   विदेश में नौकरी करने के अवसर तलाश रहे हिमाचल प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!