22 साल की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

by

फरीदकोट : फरीदकोट जिले में 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। डिलीट करवाने पहुंची तो आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। कोटकपूरा सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के बाद अब हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान युवती ने बयान दिया कि 12 अक्तूबर को जब वह अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर गई तो उसने वहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद अगले दिन जब वह अपना वीडियो डिलीट करवाने दोबारा उसके घर गई तो आरोपी ने उसे जहर खिला दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था और अब पीड़िता की मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद का जायजा लेते खरीद शुरू करवाई 

गढ़शंकर, 16 अप्रैल:  सरदार बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर द्वारा अनाज मंडी गढ़शंकर, रोड मजारा, पद्दी सूरा सिंह में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई।...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं ने किया मतदान – DC मुकेश रेपसपाल

एएम नाथ । चम्बा  :   लोकसभा चुनाव -2024 के लिए ज़िला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 85 वर्ष से...
पंजाब

80 शराब ठेके सील : ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा के कारोबार के साथ 25 फीसदी था शेयर

लुधियाना : पंजाब में नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एएस एंड कंपनी के करीब 80 शराब के ठेके सील कर दिए। इस कंपनी का ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा...
article-image
पंजाब

5 किलोग्राम वजन का संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने किया बरामद

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पंजाब के अमृतसर जिले में लगभग 5 किलोग्राम वजन का संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)...
Translate »
error: Content is protected !!