22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता अंदरौली में : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

by

ऊना, 1 मार्च – हिमाचल प्रदेश प्रदेश पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है कि वाटर स्पोर्टस में राष्ट्रीय स्तर पर पहला आयोजन किया जा रहा है। यह बात डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस संजय कुंडु ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि जिला के अंदरौली में 2 से 6 मार्च तक 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 2 मार्च को प्रातः 11 बजे करेंगे जबकि 6 मार्च को प्रतियोगिता के समापन्न समारोह की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग और युवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन की थीम ßExperience the water of Himachalß“आइए और हिमाचल के पानी का अनुभव करिए” रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को प्रकृतिक ने कई नदियों व जल स्त्रोतों हैं जिसके कारण यहां पर जल क्रीडाओं की अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से हिमाचल पुलिस को जल क्रीडाओं में संभावनाएं तराशने में मदद मिलेगी तथा युवाओं के लिए भी स्वरोजगार का सृजन होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं जिसमें 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को लता मंगेश्कर कला केंद्र ऊना में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जबकि 3 मार्च को लता मंगेश्कर कला केंद्र में ही हिमाचल प्रदेश पुलिर्स ओकेस्ट्रा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयार पूर्ण कर ली हैं।
इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी रहेगा : किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट का निर्देश मानने से किया इनकार

चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया है। किसान संगठनों ने साफ कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंद लाल खेपड़ कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में चौथे स्थान पर रहा

मैहतपुर :   हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर में कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में टिब्बियां के नंद लाल खेपड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैहतपुर में अंतरराष्ट्रीय अभिषेक खतरी दुारा कलासिक बाडी बिलडिग मकावले का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला की शर्मनाक हरक्त : गुरुद्वारा में महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत ने...
Translate »
error: Content is protected !!