मानसून-2025 के तहत पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित :आपदा प्रबंधन में समन्वित प्रयास आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मानसून-2025 के दौरान चंबा ज़िला में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, पंचायती राज जनप्रतिनिधियों तथा आपदा मित्रों व स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताते हुए सुनियोजित आपदा प्रबंधन व त्वरित राहत कार्यों के माध्यम से संभावित जोखिमों को न्यूनतम करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त आज दक्षिण-पश्चिम मानसून-2025 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
मुकेश रेपसवाल ने सभी उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीम) को दूरस्थ ग्राम पंचायतों में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने तथा उप मंडलीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को लगातार सक्रिय रखने को कहा।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग को संभावित भूस्खलन वाले क्षेत्रों, असुरक्षित सड़कों की सूची तैयार करने व आवश्यक मशीनरी का भी उचित प्रबंध सुनिश्चित बनाने को कहा। साथ में नगर परिषद, नगर पंचायतों को सड़कों के किनारे वर्षा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित विस्तृत कार्य की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न जल विद्युत परियोजना प्रबंधकों को विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश देते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत किया कि आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है, साथ में डायरिया नियंत्रण के लिए अभियान 31 जुलाई तक संचालित रहेगा। जल शक्ति विभाग के प्रतिनिधि ने बैठक में बताया कि जिला में सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
ज़िला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत ज़िले की दूरस्थ 45 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से आवश्यक राशन की आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने बैठक में बताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए
ट्रांसमिशन लाइनों का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य संपूर्ण कर लिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि आपदा स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति आपदा का ऑडियो-वीडियो संदेश व्हाट्सएप नंबर 98166-98166 पर भेजा जा सकता है।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी भरमौर् कुलवीर सिंह राणा, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल, ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपन ठाकुर, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड प्रवेश ठाकुर व अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 27-28 अक्तूबर को आयोजित होगा रेडक्रास मेला

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। जिला रैडक्रास सोसायटी, धर्मशाला द्वारा 27 अक्तूबर 2024 को पुलिस मैदान धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सांय 06ः00 बजे तक रैडक्रास मेला आयोजित होना निश्चित हुआ है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव : सभी छात्रों को मिलेगा समान प्रश्न पत्र

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दीपावली से पहले छात्रों के लिए एक बड़ा उपहार दिया है। बोर्ड ने अपनी परीक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए अब सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार : अमित शाह ने खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को दी जानकारी

नई दिल्ली  – केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने जालंधर के देवी तालाब मंदिर में राम नवमी शोभा यात्रा में लिया भाग

एएम नाथ। शिमला/ जालंधर :    पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में आयोजित धार्मिक राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!