23 को गांव दोलोवाल में लड़कियों के लिए लगाया जाएगा विशेष प्लेसमेंट कैंप

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी रमदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला प्रोग्राम अधिकारी के सहयोग से एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 23 जनवरी को हेरिटेज फार्म, गांव दोलोवाल में आयोजित होगा।
       ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि इस विशेष प्लेसमेंट कैंप में सावित्री प्लाईवुड, वर्धमान टेक्सटाइल, मदर मैरी इंस्टीट्यूट, पुखराज हेल्थकेयर, रेक्सा सिक्योरिटी, स्मार्ट वर्ल्ड सॉल्यूशन, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, एजाइल हर्बल, आईवीवाई हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक लिमिटेड, एसटी कोटेक्स और एलआईसी (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां अपने विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस विशेष प्लेसमेंट कैंप के साथ “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जिला स्तरीय बेटियों की लोहड़ी, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक हेरिटेज फार्म, गांव दोलोवाल, दसूहा रोड में पहुंचकर इस विशेष प्लेसमेंट कैंप का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

305 नशीली गोलीयों सहित एक काबू

गढ़शंकर । -गढ़शंकर पुलिस ने एक नशा व्यक्ति को 305 नशीली गोलीयों सहित काबू किया है। गढ़शंकर पुलिस की पार्टी गांव बीनेवाल की ओर गश्त पर थी तो गांव बारापुर के पास एक युवक...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Law

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 15 :  Rayat Bahra College of Law student Karan Kaushal has brought pride to the institution by winning the ‘Best Delegate of Lok Sabha’ award at the Global Youth Conclave held at...
article-image
पंजाब

तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एनईपी 2020 का एकीकरण: चुनौतियां और अवसर – एक शानदार सफलता” पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी संगोष्ठी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), होशियारपुर ने स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के सहयोग से “तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एनईपी 2020 का एकीकरण: चुनौतियां और अवसर” विषय...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की कण्व ग्रीन फाउंडेशन के सरंक्षक राम पाल भारद्धाज ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

माहिलपुर , 11 नवंबर : कण्व ग्रीन फाउंडेशन के सरंक्षक राम पाल भारद्धाज ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!