24 अप्रैल से चलेगा किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का अभियानः डीसी

by

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला एवं प्रदेश के अग्रणी बैंक, पीएनबी द्वारा बचत भवन ऊना में विशेष जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संतृप्ति ड्राइव का एक स्प्रिंट अभियान के तहत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को किसाना भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
बैठक का आयोजन भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग के माध्यम से देशभर में 24 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक स्प्रिंट अभियान आरंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत पीएम किसान लाभार्थियों सहित बचे हुए किसानों को केसीसी के साथ जोड़ना तथा इसके अलावा डेयरी एवं मत्स्य पालन केसीसी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला की समस्त पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्रामसभा में भी किसानों को इस दिशा में प्रेरित किया, जिसमें प्रधान, सचिव, पंच, पटवारी, राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग, मत्स्य पालन एव पशु पालन विभाग के साथ-साथ बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों की ग्रामवार सूची पंचायत सचिवों को प्रदान की जाएगी। सूची में वर्णित लाभार्थियों में से केसीसी से वंचित किसानों से सम्पर्क कर उन्हें एक पेज का आवेदन फार्म भरवाकर 24 अप्रैल का आयोजित ग्रामसभा में आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा स्कीमें जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री जन धन योजनाओं को भी केसीसी के तहत कवर किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि बैंक की मानक चेकलिस्ट के अनुसार बैंक शाखाओं द्वारा आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने वाले आवेदनों को बैंक शाखाओं द्वारा आवेदक को उचित पावती के साथ स्वीकार किया जाएगा और सैद्धांतिक रूप से केसीसी की मंजूरी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान लाभार्थी जिनकी सीमा 1.60 लाख रुपये तक है, उन्हें सीधे फॉर्म में वांछित जानकारी प्रदान करने पर अनुमोदित स्वीकृति सीमा के साथ केसीसी जारी किया जाएगा तथा इससे ऊपर के किसानों का केसीसी ऋण सीमा का संवितरण बंधक की कानूनी औपचारिकता पूर्ण करने पर ही किया जायेगा
इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरूण कुमार, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार, उपनिदेशक अशोक धीमान सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी व गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद उपायुक्त ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परमार जयंती पर जयराम ठाकुर ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन… बोले, परमार जी का योगदान बहुत बड़ा, इसलिए सम्मान में कार्यक्रम भी बड़े होने चाहिए

हिमाचल के विकास में अपना गुणगान नहीं बाकी मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी चिह्नित करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ : हिमाचल सरकार चंडीगढ़ के समीप बसाएगी “हिम चंडीगढ़” नाम से एक विश्वस्तरीय शहर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ के समीप ‘हिम चंडीगढ़’ नाम से एक विश्वस्तरीय शहर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित : जन सेवा का लिया संकल्प

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : ग्राम विकास समिति बमोत द्वारा रविवार को ग्राम बमोत में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट प्रबन्धन पोर्टल और बैठक प्रबन्धन पोर्टल लॉंच किए : रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल को विभागों, बोर्डों और निगमों में विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट भेजने और निगरानी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला  : प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां रिपोर्ट प्रबंधन पोर्टल (आरएमपी) और बैठक प्रबंधन पोर्टल (एमएमपी) लॉन्च किए। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं  गवर्नेंस...
Translate »
error: Content is protected !!