सुरक्षा कर्मियों व सुपरवाईज़ार के 80 पद..सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

by

ऊना, 20 अप्रैल: मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड (सिक्यूरिटी एजेंसी) द्वारा पुरूषों के सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़ार के 80 पदों को अधिसूचित किया है। यह जानकरी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 व 23 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होने के साथ-साथ आयु 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रार्थी को 12500 से 16000 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा ईएसआई, ईपीएफ सहित अन्य सुविधाएं देय होगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक गेहूं की फसल का बीमा करवा सकते हैं हमीरपुर के किसान : संयुक्त निदेशक डॉ. पवन शर्मा

हमीरपुर 29 नवंबर। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ रबी सीजन 2023-24...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त मुख्यमंत्री ने की जारी

एएम नाथ। पांगी :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान : सरकार कर रही खर्चों में कटौती, खुद भी सादगी की मिसाल पेश करने की बात

एएम नाथ । मंडी  : मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार लगातार सरकारी खर्चों में कटौती कर रही है और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता...
हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक, रविवार तक एसडीएम के पास जमा करने होंगे सिलेंडरः डीसी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी लगा प्रतिबंध

ऊना – कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने घर या किसी अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!